UP Assembly Election: यूपी की बदहाली के लिए सपा-बसपा जिम्मेदार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की बदहाली के लिए सपा, बसपा के साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया है।
गोरखपुर (जेएनएन)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की बदहाली के लिए सपा, बसपा के साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा ने 14 साल तक प्रदेश के युवाओं के हक पर डाका डाला हैं। भाजपा की सरकार बनते ही इसकी जांच कराकर दोषियों को जेल भेजेंगे। बसपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों ने ही पांच साल सपा की भी सरकार चलाई।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनावः डेढ़ हजार एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटाया गया
गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव तो गप्पू मुख्यमंत्री हैं। जो अपनी पत्नी की समाजवादी गुंडों से सुरक्षा नहीं कर सकता, वह बहन-बेटियों की रक्षा क्या करेगा। भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के कर्जे माफ करने के साथ पूर्वांचल के विकास का खाका भी तैयार किया जाएगा। पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार देकर पलायन रोका जायेगा। पूर्वांचल के विकास के लिए बोर्ड का गठन होगा। उन्होंने दावा किया कि अब तक हुए हर चरण के चुनाव में भाजपा काफी आगे है।
यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: मायावती चाहे तो भाजपा के साथ डिप्टी सीएम बनें
यह भी पढ़ें-UP election 2017: जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया
यह भी पढ़ें- UP election: सात सीटें जीतने वाली सपा के सामने कठिन चुनौती