Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2017: शिवपाल यादव नहीं बनाएंगे नई पार्टी

नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश यादव की छवि के साथ ही काम और प्रदेश का विकास बोल रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से अखिलेश यादव सरकार।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 02 Feb 2017 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2017 09:38 AM (IST)
यूपी चुनाव 2017: शिवपाल यादव नहीं बनाएंगे नई पार्टी
यूपी चुनाव 2017: शिवपाल यादव नहीं बनाएंगे नई पार्टी

मुरादाबाद (जेएनएन)। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि शिवपाल यादव सपा के टिकट और सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। नई पार्टी किसी हाल में भी नहीं बनाएंगे। कुछ राजनीतिक दल पिछले कुछ दिन से जनता को इस बारे में भ्रमित करने में लगे हुए हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: तीसरे व चौथे चरण में वरुण गांधी भी स्टार प्रचारक

प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शिवपाल सिंह यादव के नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह का भ्रम कुछ नेता फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम और प्रदेश के विकास को देख रही है। अखिलेश पर सभी का भरोसा भी है। जनता विकास के नाम पर वोट डालेगी किसी प्रकार की भ्रामक बातों में नहीं आएगी। केंद्रीय बजट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें गरीब किसान और मजदूरों के लिए तो कुछ भी नहीं है। नोटबंदी से किसान पहले ही बर्बाद हो गया है। उसे लाभकारी मूल्य तो दूर लागत के बराबर भी मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें:Election 2017: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा अब यूपी के चुनाव में लड़ाई से बाहर

जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएंगे : शिवपाल

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में वह सरकार फिर बनाएंगे। उन्होंने परिवार में चल रहे मतभेदों का जिक्र किए बगैर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वह आज इटावा जनसभा के दौरान जनता के बीच थे। उन्होंने कहा कि अब जो भी फैसला होगा वो 11 मार्च के बाद होगा। तब तक वे अपने चुनाव प्रचार में क्षेत्र में लगे रहेंगे। जो भी उनके समर्थक 19 फरवरी के बाद उन्हें बुलाएंगे वे प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने रम्मपुरा, कटैयापुरा, गोरा दयालपुर, परौली रमाइन में भी सभाएं कीं। उनके साथ पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी, उनके जीजा अजंट यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भारतीय किसान यूनियन चुप और खाप खामोश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.