Move to Jagran APP

स्टार प्रचारक के रूप में यूपी की सियासत में उतरी प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के अन्य दिग्गजों के साथ 105 कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश में जनसभा करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 03:39 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 08:45 PM (IST)
स्टार प्रचारक के रूप में यूपी की सियासत में उतरी प्रियंका गांधी
स्टार प्रचारक के रूप में यूपी की सियासत में उतरी प्रियंका गांधी

लखनऊ (जेएनएन)। नेहरू परिवार में अब एक और बेटी सक्रिय राजनीति में कदम रख रही है। स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा की बारी है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी को भी शामिल किया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के अन्य दिग्गजों के साथ 105 कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश में जनसभा करेंगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी सिर्फ अमेठी तथा रायबरेली तक सीमित थीं, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में वह गाजियाबाद से चंदौली तथा ललितपुर से सहारनपुर तक जनसभा में दिखेंगी।

UP Assembly Election: प्रियंका-डिंपल के मुकाबले भाजपा की स्मृति-अनुप्रिया

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम हैं। लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के पहले फेज के चुनाव में कांग्रेस पूरा जोर लगाने की तैयारी करती दिख रही है। इनके अलावा लिस्ट में उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह के नाम हैं।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

लिस्ट में प्रदीप माथुर, निर्मल खत्री, पीएल पुनिया, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंदर सिंह हुड्डा, शकील अहमद, शोभा ओझा, आरपीएन सिंह, नसीब सिंह, जुबेर खान, राना गोस्वामी, अविनाश पांडेय, शकील अहमद खान, विजयलक्ष्मी साधो, फिल्म अभिनेत्री नगमा तथा बृजलाल खाबरी के साथ के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017: सपा व कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.