Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2017: वैलेंटाइन डे से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ माने जा रहे अमेठी तथा रायबरेली से 14 फरवरी से करेंगी। कांग्रेस के साथ सपा के कुछ प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Feb 2017 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2017 12:22 PM (IST)
यूपी चुनाव 2017: वैलेंटाइन डे से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2017: वैलेंटाइन डे से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस गठबंधन की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 'वैलेंटाइन डे' 14 फरवरी से प्रदेश में प्रचार शुरू करेंगी। प्रदेश में पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद प्रियंका गांधी प्रचार करेंगी।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ माने जा रहे अमेठी तथा रायबरेली से करेंगी। जहां पर वह कांग्रेस के साथ ही सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के कुछ प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगी।

भाजपा में प्रियंका गांधी से भी खूबसूरत चुनाव प्रचारक : विनय कटियार

अमेठी तथा रायबरेली तक ही बेहद सक्रिय रहने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा को भले ही कांग्रेस ने इस बार स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है, लेकिन वह पहले और दूसरे चरण के मतदान वाले जिलों में पार्टी तथा उसके गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं कर पा रही हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस के गढ़ और सटे पूर्वांचल के जिलों में ही प्रचार करेंगी।

UP Assembly Election: प्रियंका-डिंपल के मुकाबले भाजपा की स्मृति-अनुप्रिया

समाजवादी पार्टी चाहती है प्रियंका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी प्रचार करें। राहुल गांधी और अखिलेश यादव की साझा रैली और रोड शो की तरह ही समाजवादी पार्टी डिंपल यादव व जया बच्चन के साथ ही प्रियंका गांधी को भी प्रचार में उतारना चाहती थी।

Elections 2017 : अखिलेश के प्रचार वाहन पर अब शिवपाल की जगह प्रियंका-डिंपल

अब जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रियंका और डिंपल के लिए जो नया कार्यक्रम तैयार हो गया है। उसमें तीसरे और चौथे चरण में जहां-जहां मतदान होने हैं उस पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसमें अमेठी व रायबरेली के साथ ही इलाहाबाद, वाराणसी, कन्नौज और मैनपुरी शामिल हैं। यह सब वह सीट हैं जहां या तो गांधी परिवार का रसूख चलता है या फिर यादव परिवार की तूती बोलती है।

Election-2017: गठबंधन में टिकट के पेंच पर प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव को भेजा संदेश

पिछले दो दशक से प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी में ही चुनाव प्रचार करती रही हैं। अब प्रियंका तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों से चुनावी प्रचार का आगाज करेंगी। हालांकि उनका पूरा ध्यान अमेठी और रायबरेली में ही होगा, लेकिन वे पूर्वांचल की कुछ अहम सीटों और सपा के गढ़ में भी प्रचार करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.