Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही केंद्र सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Legislative Assembly election 2022) के अमेठी (Amethi) में बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। जानें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्‍या बातें कही...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 03:30 PM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 03:43 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही केंद्र सरकार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को अमेठी (Amethi) में महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पदयात्रा निकाली।

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Legislative Assembly election 2022) के अमेठी (Amethi) में बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में उनके बड़े भाई और पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Amethi) भी शामिल हुए। छह किलोमीटर की इस लंबी पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जानें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्‍या बातें कही...

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती है। यह आपके लिए काम नहीं कर रही है। पूरा देश देख रहा है कि यह सरकार गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। सरकार दो तरह की होती है। एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्‍य सेवा, समर्पण और जनता से सच्‍चाई की बात करना होता है। दूसरी सरकार ऐसी होती है जिसका लक्ष्‍य झूठ, लालच और लूट होता है। मौजूदा केंद्र सरकार दूसरे तरह वाली सरकार है। आज लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा महिलाशक्ति को ताकत दे रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम महिला शक्ति के अधिकारों की रक्षा करेंगे। भाजपा की मौजूदा सरकार ऐसी है जहां प्रधानमंत्री पर्यटन में व्‍यस्‍त रहते हैं। एक दिन में अपने उद्योगपति मित्रों को करोड़ों कमवाते हैं। भाजपा सरकार में किसानों की हालत बेहद खराब है। आज देश में किसान एक दिन में मात्र 27 रुपए कमा रहा है।

वहीं राहुल गांधी ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि अमेठी की हर गली आज भी वैसी ही है। जनता की आंखों में अब सरकार के लिए आक्रोश है। कभी मोदी गंगा में स्नान करेंगे, कभी केदारनाथ चले जाएंगे और कभी हाइवे पर हवाईजहाज़ लैंड करेगा। नरेंद्र मोदी और योगी ध्यान भटकाने का काम करते हैं। आज लद्दाख में चीन की सेना ने देश की 1000 किलोमीटर तक जमीन छीन ली है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं।

राहुल ने कहा कि आज रोजगार और महंगाई के सवाल का जवाब ना तो मुख्‍यमंत्री देते हैं ना ही प्रधानमंत्री देते हैं। छोटे व्यवसाय वाले रोजगार देते हैं लेकिन उन पर प्रधानमंत्री मोदी ने आक्रमण शुरू कर रखा है। पहला हमला नोटबंदी, दूसरा हमला GST और तीसरा हमला कोरोना काल में कोई सहायता नहीं... आज अगर देश में महंगाई है, दर्द और दुख है तो यह काम हिंदुत्‍ववादियों ने किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.