लोकसभा चुनाव 2019 : बलिया में सुभासपा की बैठक, पार्टी पदाधिकारियों संग चुनावी मंथन
रसड़ा में आज सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से चुनावों पर एक बैठक प्रस्तावित है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में यह बैठक होनी है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:11 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:11 AM (IST)
बलिया, जेएनएन। रसड़ा में आज सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से चुनावों पर एक बैठक प्रस्तावित है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में यह बैठक होनी है। इसके लिए पार्टी स्तर पर पदाधिकारियों व विधायकों को बुलाया गया है। लोकसभा चुनाव में सीट को लेकर सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ सहयोगी दल के रुप में सुभासपा का विवाद इन दिनों चरम पर है।
अपने लिए सीटों की मांग कर रही पार्टी को अभी तक कोई भी सीट नहीं मिली है जबकि राज्य में वह सत्ता के साथ बतौर साझेदार कार्य कर रही है। बीते दिनों राबर्टसगंज में साझा उम्मीदवार खड़ा करने की बात पर अपना दल और भाजपा के साथ सुभासपा ने खडे होने से इंकार कर दिया था। अब रसड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर सुभासपा की यह बैठक काफी चर्चा में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उम्मीद है भाजपा के साथ संबंधों को लेकर भी बैठक में कोई निर्णय हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें