Move to Jagran APP

प्रियंका के प्रचार में उतरने का विकल्प अभी खुला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शुक्रवार को रायबरेली की चुनावी सभाओं के बाद प्रियंका के प्रचार कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया जाएगा।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Thu, 16 Feb 2017 08:35 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 09:13 PM (IST)
प्रियंका के प्रचार में उतरने का विकल्प अभी खुला
प्रियंका के प्रचार में उतरने का विकल्प अभी खुला

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । प्रियंका गांधी के अमेठी-रायबरेली चुनाव प्रचार के लिए अब तक नहीं आने को लेकर उठाए जा रहे सियासी सवालों के बावजूद कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारक की अभियान की रूपरेखा अभी तक नहीं बनाई है। हालांकि पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि प्रियंका का अमेठी और रायबरेली में प्रचार अभियान के लिए आने का विकल्प खुला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शुक्रवार को रायबरेली की चुनावी सभाओं के बाद प्रियंका के प्रचार कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया जाएगा।

loksabha election banner

प्रियंका के प्रचार अभियान में शामिल होने का विकल्प खुला होने का संकेत कांग्रेस ने केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से कसे गए तंज के बाद दिया। गौरतलब है कि ईरानी ने अमेठी में गुरुवार को प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा रायबरेली-अमेठी नहीं आने को लेकर सवाल उठाया। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की डांवाडोल चुनावी हालत को देखते हुए वे यहां प्रचार के लिए आने से डर रही हैं। ईरानी के इन दावों से असहमति जताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शुक्ल ने कहा कि अमेठी-रायबरेली गांधी परिवार का घर है और उनका पारिवारिक जुड़ा है तो फिर डर कैसा? जहां तक प्रचार में आने की बात है तो प्रियंका जब जरूरत समझेंगी तब आएंगी। शुक्ल ने भाजपा नेत्री पर जवाबी तंज कसते हुए कहा कि गांधी परिवार वैसे भी सालों भर अमेठी-रायबरेली आता है स्मृति ईरानी की तरह यहां के लिए परदेसी नहीं।

प्रियंका के प्रचार अभियान में नहीं उतरने को लेकर जारी सियासी हलचल पर पार्टी से जुड़े सूत्रों ने दावा किया मीडिया में चाहे कयासबाजी रही हो मगर प्रियंका प्रचार अभियान में अपनी सीमित भूमिका के पक्ष में ही रही हैं। इसीलिए रायबरेली और अमेठी के बाहर प्रचार अभियान में उनके जाने की गुंजाइश पहले से ही कम थी। उनका कहना था कि चूंकि सपा के साथ गठबंधन में प्रियंका की भूमिका ज्यादा सक्रिय रही और फिर पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया गया जिसकी वजह से सियासी हलचल ज्यादा रही है। राहुल गांधी की रायबरेली शहर और फिर इसी जिले के महाराजगंज में दो चुनावी सभाएं हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल की इन सभाओं के बाद दोनों जिलों की चुनावी परिस्थितियों का आकलन करने के बाद प्रियंका के प्रचार अभियान का कार्यक्रम तय होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.