विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनावः मोदी के मंत्री का बड़ा बयान-'जाति-धर्म के नाम पर नहीं मांगेंगे वोट'

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 03:38 PM (IST)

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 50 साल की कतार के बदले 50 दिन की कतार बेहतर है। कांग्रेस ने तो हर चीज़ के लिए कतार लगवाई।

यूपी चुनावः मोदी के मंत्री का बड़ा बयान-'जाति-धर्म के नाम पर नहीं मांगेंगे वोट'
यूपी चुनावः मोदी के मंत्री का बड़ा बयान-'जाति-धर्म के नाम पर नहीं मांगेंगे वोट'

नोएडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सिर्फ काम के आधार पर वोट मांगेगी, जाति-धर्म के नाम पर नहीं। लोग अब काम करने वाली सरकार चाहते हैं, चापलूसी करने वाली सरकार नहीं।

यह बातें उन्होंने नोएडा सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिव मंदिर में भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन संवाद संग्राम में कही।

राहुल गांधी के बोलने से भाजपा को फायदा

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वह जब भी बोलते हैं, भाजपा को फायदा ही होता है।

यह भी पढेंः चारखा कातते मोदी पर केजरीवाल का तंज-'एक्टिंग से कोई गांधी नहीं बनता साहब'

नोटबंदी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विमुद्रिकरण के मुद्दे पर अब विपक्ष को कुछ सूझ नहीं रहा है। यही वजह है कि विपक्ष अनाप-शनाप बकवास कर रहा है।

लोग बदलाव के लिए तैयार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 50 साल की कतार के बदले 50 दिन की कतार बेहतर है। कांग्रेस ने तो हर चीज़ के लिए कतार लगवाई। चाहे वह राशन हो या और कुछ और। कांग्रेस ने जनता को भिखमंगा बना दिया था, हम उन्हें उनका अधिकार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः UP चुनाव : सूबे की सबसे बड़ी विधानसभा पर राजनाथ सिंह के बेटे का नाम !

300 से अधिक सीटें भाजपा को

यूपी चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि तमाम पार्टियों ने अपना सर्वे करवाया है, उसमें भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिल रही हैं। उऩ्होंने कहा कि किसान की आय पांच साल में दोगुना होगी यह हमने गारंटी दी है। 2020 तक यह दिखने लगेगा।