यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी इलेक्शन 2017: गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में 11 फरवरी को वोटिंग
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। प्रथम चरण में 73 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होगा।

नोएडा (जेएनएन)। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। प्रथम चरण में 73 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होगा, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले शामिल हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर तीन और गाजियाबाद की पांच सीटें शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनावी प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। कलर फुल वोटर लिस्ट का भी प्रकाशन होगा, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए नोटिफिकेशन 17 जनवरी को जारी होगा। इसके बाद नामांकन की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की गई है, जबकि 25 जनवरी को नाम वापसी हो सकेगी।
बढ़ सकती हैं केजरीवाल सरकार की मुश्किलें,सात मामले पहुंचे CBI के पास
.jpg)

आंकड़ों के जरिये जानें
पहला चरण - 15 ज़िले- 11 फ़रवरी को मतदान, सीटें-73
दूसरा चरण - 11 ज़िले - 15 फरवरी को मतदान, सीटें-67
तीसरा चरण - 12 ज़िले - 19 फरवरी को मतदान, सीटें- 69
चौथा चरण - 12 ज़िले - 23 फरवरी को मतदान,सीटें-53
पांचवां चरण - 11 ज़िले - 27 फरवरी को मतदान,सीटें-52
छठा चरण- 7 ज़िले - 4 मार्च को मतदान, सीटें-43
सातवां चरण - 7 ज़िले - 8 मार्च को मतदान,सीटें-40
परिणाम-11 मार्च
सुरक्षा होगी कड़ी
केंद्रीय केंद्रीय गृह मंत्रालय पहले ही उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान तैनाती के लिए सुरक्षाकर्मी देने की बात कर चुका है। इससे पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के साथ बैठक करके चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
750 कंपनियां प्रदान की जाएंगी
चुनाव आयोग के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि के नेतृत्व में मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने यह अवगत कराया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की करीब 750 कंपनियां प्रदान की जाएंगी।
आयोग ने मार्च में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राज्यों के बोर्ड के साथ भी विचार-विमर्श किया है। चुनाव तारीखों की घोषणा करते समय इस तरह के सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।
यूपी विधानसभा की स्थिति
कुल सीट: 403
समाजवादी पार्टी- 203
बहुजन समाज पार्टी- 80
भारतीय जनता पार्टी- 40,
कांग्रेस- 28
राष्ट्रीय लोकदल के पास- 8
पीस पार्टी- 4
अन्य- 11
