यूपी चुनाव 2017: मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी को कहा झूठा बादशाह
कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश तथा प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने हर जुल्म अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 05 Mar 2017 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 04:34 PM (IST)
जौनपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा में तीसरा बार चुनावी सभा में उतरे समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा बादशाह बताया। वह जौनपुर के मल्हनी में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार में उतरे मुलायम सिंह यादव आज जौनपुर में फार्म में दिखे। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश तथा प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने हर जुल्म अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।
मल्हनी के कोल्हालगंज बाजार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी संरक्षक मुलायाम सिंह यादव ने कहा की सपा के सभी प्रत्याशियों को जिता देना। नरेंद्र मोदी ने ठगी करने के साथ झूठ बोलकर सरकार बनाई है। इस मौके पर मुलायम सिंह ने झूठे बादशाह के झांसे में न पड़कर सपा को वोट देने की बात कही।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी बनाने के लिए अकेला निकला था। 11 महीना बाद 92 में पार्टी बनी और सरकार भी बन गई। मां बहनों के साथ हो रहे जुल्म को रोकने के लिए पार्टी बनाई थी। समाज वादी पार्टी ने हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है। समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में फर्क नहीं है।
जहाँ अन्याय होगा वहां पार्टी सामना करेगी। पार्टी ने अपने शासनकाल में सभी सरकारी नौकरी में महिलाओं की संख्या बढय़ा। हमने पढ़ाई- दवाई मुफ़्त कराया। किसानो गरीबों को कर्ज में छूट दिया। 18 साल के उम्र वालों को वोट देने का अधिकार दिलाया पहले 21 साल था। जिससे नौकरी में फायदा मिला।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में महंगाई को रोक लगाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये गए। जितनी नौकरी सपा ने दी किसी ने नहीं दी। मोदी सरकार ने ठग कर व झूठ बोलकर सरकार बनाई है। महिलाओं को मतदान के बाद रसोई जलाने की बात कही। कहा आप चाहेंगे तभी सरकार बनेगी। और घोषणा पत्र में जो कुछ है वह करेंगे। मैं सिर्फ महात्मा गांधी, लोहिया, सरदार की याद दिलाने आया हूँ। आप चाहे तो सरकार बनेगी, नहीं चाहेंगे तो नहीं बनेगी। जौनपुर के लोग हमेशा संघर्ष में रहे हैं और रहेंगे।
सब कुछ ठीक, अब सपा दोबारा सरकार बनाएगी
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पिछले घटनाक्रम में जो कुछ भी हुआ अब वैसा कुछ नहीं है। सब कुछ ठीक है और अब सपा दोबारा सरकार बनाएगी।
वहीँ आजम खान काफी आक्रामक दिखाई दिए, आजम खान ने कहा कि हिंदू और मुसलमान एक हसीना की दो आँख की तरह हैं।अगर एक आँख नहीं रही तो हसीना कानी हो जाती है।
आजम ने बोला कि हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिये।गाँधी के हत्यारों से लड़ना है। आजम ने पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि जिसके साथ सात फेरे किये वो उसके नहीं हुए। नरेंद्र मोदी अब गरीबों की हिमायत करने का दिखावा कर रहे हैं।आजम ने बोला कि जो अपनी पत्नी को घर नहीं दे सका वो देश की बेटियों की क्या रक्षा करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें