UP Assembly Election 2017: मायावती की मऊ व गाजीपुर में चुनावी जनसभा आज
बसपा सुप्रीमो मऊ के खालिसपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह गाजीपुर जाएंगी। जहां पर वह आज की दूसरी सभा करेंगी।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 02:17 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत को लेकर बेहद आशांवित बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो चुनावी सभा करेंगी। उनकी चुनावी रैली को लेकर मऊ में बड़ी भीड़ उमड़ी है। यहां से माफिया मुख्तार अंसारी के साथ उसके के परिवार के लोग चुनावी मैदान में हैं।
बसपा सुप्रीमो मऊ के खालिसपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह गाजीपुर जाएंगी। जहां पर वह आज की दूसरी सभा करेंगी।
गुलाम नबी आजाद भी मऊ में
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की आज मऊ के मधुवन, गोरखपुर के खजनी तथा गोरखपुर शहर में जनसभा होगी। कांग्रेस की महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा ओझा आज महराजगंज में जनसभा करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें