Move to Jagran APP

यूपी चुनाव: मायावती ने कहा, हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाने की पहल करेंगे

मायावती ने कहा केंद्र में तीन साल से सरकार चला रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 02:01 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 06:49 AM (IST)
यूपी चुनाव: मायावती ने कहा, हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाने की पहल करेंगे
यूपी चुनाव: मायावती ने कहा, हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाने की पहल करेंगे

देवरिया (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन को लेकर बेहद आशान्वित बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज एक चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी को घेरा। मायावती ने आज देवरिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाने की पहल करेंगे। 

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा भारतीय जनता पार्टी की काठ की हांडी बार-बार चढऩे वाली नहीं है। हम तो पूर्वांचल को पहले भी अलग राज्य बनवाने के पक्ष में थे, लेकिन कांग्रेस ने साथ नहीं दिया। इस बार भी हम पूर्वांचल को अलग राज्य बनवाने की पूरी पहल करेंगे। छोटा राज्य होने से इसका विकास भी बेहतर ढंग से हो सकेगा।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा भारतीय जनता पार्टी की काठ की हांडी बार-बार चढऩे वाली नहीं है। केंद्र में तीन साल से सरकार चला रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर सवाल, सभा में भगदड़ की जांच

यह गुरू (नरेंद्र मोदी) तथा चेले (अमित शाह) मिलकर केंद्र की सरकार बनाने के बाद भाजपा अब उत्तर प्रदेश की सत्ता पर भी काबिज होने की जुगत में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस बार उनकी एक भी नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017 : सीएम अखिलेश यादव ने किया शिक्षा में नकल का समर्थन

मायावती ने कहा कि यह गुरु तथा चेले मुलायम सिंह यादव के साथ भी मिले हैं, जिससे कि अगर उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार न बन सके तो फिर बबुआ (अखिलेश यादव) की सरकार बनवा दें। मायावती ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों का हाल बहुत बुरा है, इसी कारण से बह यह लोग उत्तर प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। इनको शायद पता नहीं है कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी की लहर चल रही है।

यह भी पढ़ें- UP Elections: अब काशी विश्वनाथ से गोरक्षधाम तक बसपा का अभियान

बसपा सुप्रीमाे मायावती ने देवरिया जनपद के सदर विधानसभा के सब्जी मंडी के समीप आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ बसपा को वोट दीजिए। विरोधी पार्टियों के बारे में आप सभी को मालूम है। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को वोट देने से प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। प्रदेश की आम जनता को इस चुनाव में तय करना होगा कि कानून का राज चाहिए या गुडों का। लूट, छिनैती, सरेआम गुडागर्दी, बलात्कार ये सभी काम सपा सरकार में हुए हैं।

यह भी पढ़ें- UP Election: बगावत के आरोपी MLA विजय मिश्र का कुनबा सपा से निष्कासित

सपा में पूरी तरह अराजकता का माहौल है। प्रदेश की जनता का पैसा प्रचार-प्रसार व मीडिया पर खर्च किया गया। ये पैसा गरीब किसानों पर भी खर्च किया जा सकता था। इस चुनाव में अखिलेश ने अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचाया है। सपा के लोग अपने उम्मीदवारों को हराने की काशिश करेंगे। मुस्लिम समाज के लोग भी अपना वोट इस बार अपनी पार्टी बसपा को दें। भाजपा को हराने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाएं।

यह भी पढ़ें- इमरजेंसी लैंडिंगः हेलीकाप्टर हादसे में आजम खां बाल-बाल बचे

भाजपा  प्रदेश की सत्ता पर किसी भी कीमत पर काबिज नहीं हो सकती है। प्रधानमंत्री व अमित शाह घिनौनी राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इस चुनाव में इनके झांसे में आने वाली नहीं है। भाजपा के नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि प्रदेश में सरकार बनेगी तो घी व दूध की नदिया बहने लगेंगी। वह बताएं कि जहां उनकी सरकारें हैं, कितनी नदियां बहती हैं। अमित शाह प्रदेश की जनता को अपनी खोखली बातों से गुमराह कर रहे हैं।

सपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों की मिलीभगत से पदोन्नति में आरक्षण में बाधा पैदा किया गया। 

यह भी पढ़ें-अमर ने पीएम मोदी को बताया भगवान कृष्ण का अवतार, आजम के विनाश की प्रार्थना

बसपा की सरकार बनने पर अपर कास्ट और अल्पसंख्यक समाज के गरीब तबके के लोगों को आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड, तीन तलाक से बसपा सहमत नहीं है। मुस्लिम समाज आज दहशत के साए में जी रहा है। गो-रक्षा और लव जेहाद के नाम पर मुस्लिम समाज का शोषण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  यूपी चुनाव 2017: चुनाव चिन्ह के साथ केशव प्रसाद मौर्या ने डाला वोट, मानी गलती

उन्होंने में कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो अभियान के तहत फसलों का बकाया भुगतान करने, व्यापारियों को सुरक्षा देने, उनकी समस्या का समाधान के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। सपा सरकार ने जितनी योजनाएं बंद की हैं उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा। किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे। भू-माफियाओं पर अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  UP Election: चुनाव मैदान में उतरे छह बागी भाजपा से निष्कासित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.