Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट 2019: मुरादाबाद मंडल में कांग्रेस के बाद चौथी पसंद बना नोटा

इस लिहाज से मंडल की सभी चार सीटों पर नोटा चौथे स्थान पर रहा। भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के बाद कोई प्रत्याशी मंडल की सीटों पर ऐसा नहीं रहा जिसने नोटा से ज्यादा मत पाए हों।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:05 AM (IST)
लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट 2019: मुरादाबाद मंडल में कांग्रेस के बाद चौथी पसंद बना नोटा
लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट 2019: मुरादाबाद मंडल में कांग्रेस के बाद चौथी पसंद बना नोटा

मुरादाबाद (प्रांजुल श्रीवास्तव)। दिल की धड़कनों को दिनभर बढ़ाए रखने वाले नतीजे सबके सामने हैं। सिर्फ मुरादाबाद ही नहीं पूरे मंडल की संसदीय सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। खास बात यह है कि मंडल की अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल को मिलाकर नोटा में कुल 25,994 वोट पड़े हैं। इस लिहाज से मंडल की सभी चार सीटों पर नोटा चौथे स्थान पर रहा। भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस के बाद कोई प्रत्याशी मंडल की सीटों पर ऐसा नहीं रहा, जिसने नोटा से ज्यादा मत पाए हों।

loksabha election banner

नोटा के आधे भी वोट नहीं पा पाए निर्दलीय प्रत्याशी

अमरोहा सीट पर जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई, नोटा में पड़े वोटों की संख्या भी आगे बढ़ती गई। इस सीट पर नोटा में कुल 6,409 वोट पड़े। इस सीट पर गठबंधन, कांग्रेस और भाजपा को छोड़ दें, तो कोई भी प्रत्याशी नोटा में पड़े वाटों की संख्या के ऊपर नहीं निकल पाया। सीट से मतलूब अहमद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने 926, राजपाल सिंह सैनी जन शक्ति दल 1,132, अख्तर निर्दलीय 957, नरेश कुमार निर्दलीय 905, राजपाल सिंह निर्दलीय 1,338, रोबिन त्यागी निर्दलीय 2,005, वकार अहमद निर्दलीय 3,567 मत पाए।

13 में से दस ने पाए नोटा से भी कम वोट

मुरादाबाद सीट की बात करें तो कुल 13 प्रत्याशी ताल ठोक रहे थे। जिसमें गठबंधन, भाजपा के बाद कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। वहीं चौथे नंबर पर 5,741 वोट नोटा को मिले। इस सीट पर कुल दस प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। सिर्फ जनशक्ति दल से मुहम्मद असलम 4,575 वोट पाकर नोटा के आसपास नजर आए। इसके अलावा सभी प्रत्याशी 2,500 वोट भी न पा सके।

नोट रहा चौथी पंसद

रामपुर लोकसभा सीट पर भी नोटा जनता की चौथी पसंद रही। इस सीट से 11 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी। इसमें कांग्रेस के संजय कपूर के बाद चौथे नंबर पर नोटा पर 6,618 मत मिले हैं। पांचवे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी हनीफ खां ने 2,740 वोट पाए। इसके अलावा इस सीट पर कोई और प्रत्याशी ऐसा नहीं रहा जो नोटा के आस पास रहा हो। तीन प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्हें एक हजार वोट भी नहीं मिल सके।

नोटा में सबसे आगे सम्भल

सभी जिलों में सबसे ज्यादा नोटा में वोट सम्भल में मिले। इस संसदीय सीट पर कुल 12 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी। कांग्रेस प्रत्याशी के बाद नोटा में 7,226 वोट पड़े। नोटा से महज तीन पांच हजार वोट ही कांग्रेस प्रत्याशी ले पाए। बाकी निर्दलीय व लोकल पार्टी के प्रत्याशी पांच हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.