Move to Jagran APP

UP Election 2017: मायावती बनी चंदावती और मुलायम धृतराष्ट्र: कृष्णा

केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने भाजपा के स्वाभिमान सम्मेलन में आज मुलायम सिंह को धृतराष्ट्र और मायावती को चंदावती बताकर उनके स्वाभिमान पर चोट की।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 11 Jan 2017 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 07:46 PM (IST)
UP Election 2017: मायावती बनी चंदावती और मुलायम धृतराष्ट्र: कृष्णा

गोंडा (जेएनएन)। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास कृष्णा राज ने आज अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मुलायम सिंह यादव को धृतराष्ट्र व मायावती को चंदावती बताया। यह बातें उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के स्वाभिमान सम्मेलन में कहीं।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज के नोटबंदी बयान पर सपा ने इस्तीफा मांगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने दलितों को ठगा है, लेकिन इस बार उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मायावती से चंदावती बन गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने सपा सरकार में चल रहे विवाद पर कहा कि मुलायम ङ्क्षसह की राजनीति समाजवाद से परिवारवाद पर आ गई। वह पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं। जहां धृतराष्ट्र होंगे, वहां महाभारत होना तय है। प्रदेश की जनता लूट, दंगे व गुंडाराज से त्रस्त है। यहां महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से प्रधानमंत्री ने 70 साल में लूटे गए धन को बाहर निकलवा लिया, जिसका समर्थन देश की जनता कर रही है। केंद्र सरकार ने दलित महापुरुषों को सम्मानित करने के भी कार्य किए हैं। मिश्रिख की सांसद अंजूबाला ने कहा कि पप्पू जी बड़े हो गए हैं, लेकिन अक्ल बड़ी नहीं हुई। सम्मेलन को सांसद सावित्रीबाई फूले, दद्दन मिश्र और प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत आदि ने संबोधित किया।

यूपी इलेक्शन 2017:जानें चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.