UP Assembly Election 2017: केशव मौर्या ने कहा, अखिलेश यादव अब जनादेश का आदर करें
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सभी दलों को जनादेश का आदर करना चाहिए। बसपा की अध्यक्ष मायावती के बाद अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का ईवीएम पर संदेह करना खीझ मिटाना है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 10:19 AM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने शीर्ष लीडरशिप के साथ कार्यकर्ताओं को दिया। केशव प्रसाद मौर्या ने आज भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया।
मौर्या ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की इस बड़ी जीत के श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देता हूं। पीएम के इस प्रयास से उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा मिली है। केशव ने कहा कि मैं इस जीत का श्रेय हमारे सभी कार्यकर्ता और हमारी प्रदेश की जनता को देता हूं, जिन्होंने भारी बहुमत से वोट देकर हमें विजयी बनाया है। मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मैं इस जीत का श्रेय हमारे सभी कार्यकर्ता और हमारी प्रदेश की जनता को देता हूँ जिन्होंने भारी बहुमत से वोट देकर हमे विजयी बनाया है। मैं जीत का श्रेय हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर को देता हूं।
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सभी दलों को जनादेश का आदर करना चाहिए। बसपा की अध्यक्ष मायावती के बाद अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का ईवीएम पर संदेह करना खीझ मिटाना है। केशव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हार के बाद ईवीएम पर सवाल खड़ा कर अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दे दिया है। ईवीएम पर संदेह करने के साथ ही अखिलेश यादव ने अब अपनी प्रशासनिक क्षमता को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें