आपको गोला बरसाने वाला या आंख मारने वाला चाहिए प्रधानमंत्री : केशव प्रसाद मौर्य
रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर सपा प्रत्याशी आजम खां की टिप्पणी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर्यादित बताते हुए उन पर जमकर हमला बोला।
वाराणसी, जेएनएन। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर सपा प्रत्याशी आजम खां की टिप्पणी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर्यादित बताते हुए उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता के समक्ष सवाल उछालते हुए कहा कि पाकिस्तान को गोली का जवाब गोला से देने वाला पीएम चाहिए या फिर संसद में आंख मारने वाला। उन्होंने कहा कि देश की जनता नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव के दौरान कमल का बटन दबाकर देंगी। आजम खां ने जिस तरह का बयान दिया है, उसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आगे आना चाहिए। उन लोगों को माफी मांगनी चाहिए।
राजातालाब में विजय लक्ष्य किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हर हाल में राम मंदिर बनवाएगी। अगर कोई अड़चन आई तो संसद में कानून बना कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण होगा। यूपी ही नहीं इस बार पंश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा। कहा कि आजम खां कभी नारी का अपमान करते हैं, कभी बजरंग बली का अपमान करते हैं। उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया है, उससे सिर्फ जयाप्रदा का अपमान ही नहीं बल्कि देश की एक-एक नारी का अपमान है। इसे न देश बर्दाश्त करेगा और न ही देश की जनता बर्दाश्त करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। ऐसा नेता नारी विरोधी है। हम चुनाव आयोग से भी आग्रह करते हैं ऐसे लोगों पर चुनाव लडऩे से ही प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
कहते थे आतंकी, अब हिंदू याद आए : केशव मौर्य ने महागठबंधन समेत कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस के लोग जो नाटक कर रहे हैं, उसे जनता समझ रही है। बहुत सारे लोगों में से कोई अपना जनेऊ दिखा रहा है, कोई कैलाश मानसरोवर जा रहा है, तो कोई गंगा में डुबकी लगा रहा है। आज मंदिर-मंदिर घूमने वाले लोग 2014 से पहले ङ्क्षहदू संगठन को आतंकवादी बता कर जेल में डालने की बात करते थे। अखिलेश यादव और मायावती पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग बिना दूल्हे की बारात लेकर चल रहे हैं।
गोला बरसाने वाला या आंख मारने वाला चाहिए पीएम : उन्होंने जनता के समक्ष सवाल उछालते हुए कहा कि पाकिस्तान को गोली का जवाब गोला से देने वाला पीएम चाहिए या फिर संसद में आंख मारने वाला। सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्षमण आचार्य, विधायक सुरेंद्र नारायण सिह, अवधेश सिंह व नीलरतन पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अमरनाथ यादव, रामप्रकाश दुबे, अजय सिंह मुन्ना, आरपी कुशवाहा, नवरतन राठी, ज्ञानेश जोशी, सुरेश सिंह, राजेश राजभर, दिलीप सोनकर, देवेंद्र सिंह, परशुराम कुशवाहा, विजय जायसवाल, दिलीप सिंह पटेल, खरपत्तू पटेल, अश्वनी पांडेय, उदल सिंह, पवन मिश्रा आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व संचालन प्रहलाद गुप्ता ने किया।