यूपी चुनाव :अखिलेश-राहुल का रोड शो इलाहाबाद जंक्शन में जाकर खत्म
अखिलेश-राहुल का रोड शो इलाहाबाद जंक्शन में जाकर खत्म हो गया। इन्हें मीरापुर गोल चौराहा तक जाना था, लेकिन समय खत्म होते ही शो का समापन।
इलाहाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। संगमनगरी इलाहाबाद में आज सभी दलों में अपनी ताकत झोंक दी है।
आज इलाहाबाद में भाजपा के अमित शाह ने शहर के उत्तर तथा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए रोड शो किया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कांग्रेस के राहुल गांधी के साथ रोड शो शुरू कर दिया।
देखें फोटो : इलाहाबाद में अखिलेश व राहुल का रोड शो
इनका रोड शो निर्धारित समय में पूरा होने पर संदेह किया जा रहा है। अखिलेश-राहुल का रोड शो इलाहाबाद जंक्शन में जाकर खत्म हो गया। इन्हें मीरापुर गोल चौराहा तक जाना था, लेकिन समय खत्म होते ही शो का समापन।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : इलाहाबाद में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अमित शाह ने शुरु किया रोड शो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संयुक्त रोड बालसन चौराहा से शुरू हुआ। बालसन चौराहा पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद इनका रोड शो शुरू हो गया। दोनों नेता बस पर बनाए गए रथ पर से आनंद भवन से मनमोहन पार्क की तरफ बढ़े।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : लालू यादव ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी हिजड़ा व अमित शाह गैंडा
यहां कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सपा-कांग्रेस के रोड शो को शुरू होने में अखिलेश की सभाओं की वजह से विलंब हुआ। इसके बाद तेजी से इनका रथ रोड शो में आगे बढ़ रहा है। बस पर राहुल गाँधी और अखिलेश यादव सवार हैं, जबकि बस के साथ काफिला चल रहा है। आज शाम को पांच बजे तक यहां प्रचार थम जाएगा। इलाहाबाद की 12 सीटों पर मतदान 23 फरवरी को होगा।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: मायावती ने बताया नरेंद्र दामोदर मोदी यानी 'निगेटिव दलित मैन'