Move to Jagran APP

Jalalpur Assembly By Election 2019 Result : कांटे की टक्‍कर में सपा के सुभाष राय ने बसपा की छाया वर्मा को हराया

Jalalpur Assembly By Election 2019 Result भाजपा की लहर के बावजूद उपचुनाव में मिली डॉ. राजेश स‍िंह को करारी शिकस्त। जीत कर भी हार गईं बसपा की डॉ. छाया वर्मा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 10:01 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 08:23 PM (IST)
Jalalpur Assembly By Election 2019 Result : कांटे की टक्‍कर में सपा के सुभाष राय ने बसपा की छाया वर्मा को हराया
Jalalpur Assembly By Election 2019 Result : कांटे की टक्‍कर में सपा के सुभाष राय ने बसपा की छाया वर्मा को हराया

अंबेडकरनगर, जेएनएन। उपचुनाव के परिणाम ने जलालापुर की सियासत को नया स्वरूप दिया है। चुनाव में जातीय समीकरण का किला ध्वस्त होता दिखा तो भाजपा लहर के बाद भी उपचुनाव में डॉ. राजेश स‍िंंह को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। परिणाम अप्रत्याशित रूप से सपा के पाले में गया और उसके उम्मीदवार सुभाष राय (72589) ने बसपा की डॉ. छाया वर्मा को कांटे के मुकाबले में (71813) को 776 मतों से पराजित कर जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधने में सफलता हासिल की।

loksabha election banner

जलालपुर विधानसभा की सीट बसपा के खाते में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रितेश पांडेय को मिली थी। इसके बाद यह सीट उनके सांसद बनने के बाद खाली हुई। गुरुवार को परिणाम आने के बाद बसपा ने अपनी सीट गवां दी और भाजपा का प्रयास पूरी तरह से निष्फल रहा। शासन सत्ता का सहयोग व मंत्रियों के खाक छानने के बाद भी पार्टी यहां तीसरे स्थान पर पहुंच गई। सुभाष राय के इस जीत में भियांव ब्लॉक का प्रमुख योगदान रहा। मतगणना के दौरान दोपहर बाद जब भियांव ब्लॉक की तरफ के ईवीएम खुले तो सुभाष को वहीं से विधायक बनाने की ताकत मिलती गई जो उन्हें जीत तक ले गई।

चुनाव प्रचार के दौरान सपा, बसपा एवं भाजपा ने पूरी ताकत लगा दिए थे, लेकिन इसमें सर्वाधिक मेहनत सत्ताधारी भाजपा ने की थी। इसके बाद भी परिणाम पूरी तरह से निराशाजनक ही रहा। भाजपा तो तीसरे स्थान पर रही, लेकिन कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर हो गई। कांग्रेस के सुनील मिश्र (2521)को सुहेलदेव भासपा तथा निर्दल प्रत्याशियों से कम वोट मिला जो पार्टी नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहा है। हालांकि सपा-बसपा की स्थिति ठीक रही, लेकिन भाजपा की स्थिति न तो भाजपा की लहर में दिखा और न ही सत्ता के समर्थन में भी प्रत्याशी डॉ. राजेश स‍िंह (63390) अपने वोटरों का दिल नहीं जीत सके। इसी का नतीजा रहा कि उन्हें फिर एक बार चुनावी मैदान में शिकस्त खानी पड़ी।

पहले चक्र के परिणाम 

डॉ. छाया वर्मा [बसपा] 3348 

डॉ. राजेश सिंह [भाजपा] 2624

सुभाष राय [सपा] 1450

सुनील मिश्र [कांग्रेस] 60

छठा चक्र 

डॉ. छाया वर्मा [बसपा]  16971

डॉ. राजेश सिंह [भाजपा] 13563

सुभाष राय [सपा] 10158

सुनील मिश्र [कांग्रेस] 333

10 वां चक्र

डॉ. छाया वर्मा [बसपा]  25810 

डॉ. राजेश सिंह [भाजपा] 21866

सुभाष राय [सपा] 17215

सुनील मिश्र [कांग्रेस] 904

22 वां चक्र

डॉ. छाया वर्मा [बसपा]  59317 

डॉ. राजेश सिंह [भाजपा] 50395

सुभाष राय [सपा] 54543

सुनील मिश्र [कांग्रेस] 2114

28वां  वां चक्र

डॉ. छाया वर्मा [बसपा]   65030

डॉ. राजेश सिंह [भाजपा]  57555 

सुभाष राय [सपा] 62998

सुनील मिश्र [कांग्रेस] 2318

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील मिश्र और पुलिस के बीच तीखी झड़प

सुनील मिश्रा और उप निरीक्षक सदरुद्दीन खाँ के बीच हुई गाली-गलौज । मतगणना के कारण वन वे किया गया है टंडा रोड।पटेल नगर तिराहे पर की गई है बैरीकेटिंग । मतगणना स्थल पर जाने के लिए निकले थे सुनील मिश्र । पटेल नगर तिरहे पर तैनात पुलिस वालों के रोकने पर हुआ विवाद।  

59 फीसद हुआ था वोट 

सपा विधायक रितेश पांडेय के सांसद चुने जाने से रिक्त 280-जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 59 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट झड़प हुई, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सपंन्न हो गया। ईवीएम देर रात तक जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.