UP Election 2017: आगरा की नौ सीटों पर मतगणना शुरू, पहले गिने जा रहे हैं पोस्टल बैलेट
सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। आगरा की विधानसभा सीटों में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा छावनी, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह व एत्मादपुर हैं।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 09:11 AM (IST)
आगरा (जेएनएन)। ताजनगरी आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर ठीक आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। जिलाधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम को खोला गया।
सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। आगरा की विधानसभा सीटों में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा छावनी, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह व एत्मादपुर हैं। इन सीटों पर एक बजे के बाद से विजेता का नाम पता चल जाएगा। जीतने वाले कैंडीडेट तथा समर्थकों की होली इस बार अधिक रंगीन हो जाएगी। सोलहवीं विधानसभा में 2012 में बहुजन समाज पार्टी छह सीटों पर जीती थी। भारतीय जनता पार्टी को दो तथा सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें