Move to Jagran APP

UP Assembly Election: आंदोलन का रूप लेगा कांग्रेस-सपा गठबंधन

पूर्व केंद्रीय जितिन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस का गठबंधन दूरगामी परिणाम देगा। अब यह आंदोलन का रूप लेने जा रहा है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 06:40 PM (IST)
UP Assembly Election: आंदोलन का रूप लेगा कांग्रेस-सपा गठबंधन
UP Assembly Election: आंदोलन का रूप लेगा कांग्रेस-सपा गठबंधन

बस्ती (जेएनएन)। पूर्व केंद्रीय जितिन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन दूरगामी परिणाम देगा। अब यह आंदोलन का रूप लेने जा रहा है। वह कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पैकवलिया में गुरुवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: गुजरात के गधों का प्रचार न करें सदी के महानायक

जितिन प्रसाद ने विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा हुआ है। अपने हेलीकॉप्टर से ही देखा कि यहां की सड़कें काफी जर्जर और टूटी हुई हैं। यहां के लोग काफी मेहनतकश हैं। मेहनत के दम पर ही उनके खेतों में हरियाली दिख रही है। कांग्रेस पार्टी जमीन से जुड़े लोगों के विकास की पक्षधर है। परोक्ष रूप से बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है पत्थर वाली पार्टी के प्रत्याशी यहां कई बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन क्षेत्र की जो हालत दिख रही है उससे लगता है कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया।
कांग्रेस प्रवक्ता भीम अफजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल वादा करना जानते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार आने के बाद हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे, किसानों को लागत से 50 फीसद अधिक मुनाफा दिया जाएगा। जनता से सवाल किया कि क्या किसी को रोजगार मिला, किसानों को 50 फीसद मुनाफा मिला? जवाब में लोगों ने कहा नहीं। बोले, सरकार पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रही है, किसान ठगा महसूस कर रहा है। दो करोड़ नौजवानों की जगह मात्र 2.35 लाख को ही अब तक रोजगार मिल सका है। जबकि अब तक छह करोड़ लोगों को वादे के मुताबिक रोजगार मिल जाना चाहिए था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.