यूपी चुनाव-2017ःसपा से गठबंधन के प्रभाव में कांग्रेस का ‘घोषणा पत्र’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अाज कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।घोषणा पत्र कांग्रेस के राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यालय में जारी किया गया है।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अाज कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।घोषणा पत्र कांग्रेस के राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यालय में जारी किया गया है। घोषणा पत्र में किसानो, युवाओं व् महिलाओ को लुभाने पर जोर दिया गया है।
घोषणा पत्र जारी करते समय कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस यूपी चीफ गुलाम नबी आजाद, पीएल पुनिया और शीला दीक्षित भी मौजूद थी। गौरतलब है कि, यूपी चुनाव के तहत ही सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस के घोषणा पत्र में गठबंधन का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्ञात हो कि, गठबंधन के चलते कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल का नारा भी भूल चुकी है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनावः बागी बिगाड़ेंगे दलों का खेल, कई समीकरण होंगे फेल
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा की अंतिम सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज छह और राहुल गांधी की एक चुनावी सभा