Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता संजय कपूर बोले, विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की मुख्य लड़ाई भाजपा से है, सपा तो लड़ाई में है ही नहीं

UP Chunav 2022 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि भाजपा के शसनकाल में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से है। सपा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में लड़ाई में ही नहीं है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 04:34 PM (IST)
कांग्रेस नेता संजय कपूर बोले, विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की मुख्य लड़ाई भाजपा से है, सपा तो लड़ाई में है ही नहीं
भाजपा के शासन काल में आम जनता और किसान बहुत दुखी हुआ है

रामपुर, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि भाजपा के शसनकाल में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से है। सपा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में लड़ाई में ही नहीं है। इसलिए किसी के बहकावे में न आकर कांग्रेस को मजबूत बनाएं। यह बात उन्होंने क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कही।

loksabha election banner

उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा के शासन काल में आम जनता और किसान बहुत दुखी हुआ है, क्योंकि सभी को ठगने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। चारों तरफ महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम जनता बहुत दुखी हो गई है। वह कांग्रेस के कार्यकाल को याद कर रही है। प्रियंका गांधी के विचारों को पसंद कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आहवान किया। कहा कि विधानसभा चुनाव कररीब हैं, इसलिए जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाए। बूथ स्तर पर भी संगठन को मजबूत बनाया जाए। संगठन की मजबूती ही जीत का आधार बनेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, जगदीश अवस्थी,जीवेंद्र गंगवार, बेचे खां, जफर, सज्जू खान, मोहन स्वरूप गंगवार, कपिल चौधरी, सचिन त्रिवेदी, असलम जावेद, तहसीन अहमद, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात  : भाजपा पदाधिकारियों ने रविवार को जिला मीडिया प्रभारी राजीव मांगलिक के शौकत अली स्थित आवास पर लगे एलइडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर डा. जयपाल सिंह व्यस्त, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, अजय तिवारी, अशोक विश्नोई, अनुज सक्सेना, हरेंद्र सिंह, मोहन लोधी, प्रदीप गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, देवेश गुप्ता, आशु गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शिवम अरोरा, विनोद सैनी, बसंत प्रजापति, शिवा शर्मा, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.