Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार पर होगी भाजपा सरकार की परीक्षा

भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान हर बार सपा और बसपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए लेकिन अब जनता उन्हें इसी कसौटी पर कसेगी।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Wed, 15 Mar 2017 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 04:36 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर होगी भाजपा सरकार की परीक्षा
भ्रष्टाचार पर होगी भाजपा सरकार की परीक्षा

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। भाजपा ने सपा-बसपा के 15 वर्षों के शासन और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया था। हर सभा में छोटे-बड़े नेता यही कहते थे कि सपा सरकार ने बसपा के भ्रष्टाचारियों और बसपा ने सपा के गुंडों को बचाया। भाजपा की सरकार बनने पर इन पर कार्रवाई होगी। अभी तक स्मारक घोटाले से लेकर कई मामलों की जांच लंबित पड़ी हैं। अब इनको लेकर भाजपा की बनने जा रही नई सरकार की परीक्षा होनी है।

loksabha election banner

चुनाव पूर्व जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले आय से अधिक संपत्ति के मामले में जब सपा सरकार ने बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामवीर उपाध्याय को क्लीन चिट दी तब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इस मामले की दोबारा जांच होगी। चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद पत्रकारों से बातचीत में भी मौर्य ने यह दोहराया कि हर वादे पूरे होंगे।

भाजपा नेताओं ने लगातार यह आरोप लगाया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में सरकारी खजाने की लूट हुई है। मेट्रो के निर्माण में भी धांधली का अंदेशा जताया गया। यहां तक कि गोमती नदी के सुंदरीकरण मामले में भी भाजपा ने घोटाले का आरोप लगाया।

स्मारक घोटाला समेत कई मामले लंबित: सपा सरकार ने बसपा सरकार में बने स्मारक घोटाले की जांच सतर्कता अधिष्ठान को सौंपी थी। एक जनवरी, 2014 को गोमतीनगर थाने में इस मामले में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा समेत 19 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है। जांच अभी तक लंबित है।

यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्‍बर ने की इस्‍तीफे की पेशकश

जवाहर बाग और बुलंदशहर भी अहम: जवाहर बाग की जांच सीबीआइ को अदालत के आदेश पर दी गयी है। भाजपा बुलंदशहर हाइवे पर दुष्कर्म की जांच की सीबीआइ जांच की मांग राज्य सरकार से कर रही थी। अब मौका है। दोनों मामलों की जांच के लिए भाजपा सरकार तेजी से पहल कर सकती है। लखनऊ के मोहनलालगंज कांड समेत कई मामले लंबित हैं और सीबीआइ जांच शुरू नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: मायावती बोलीं, भाजपा ने वोटिंग मशीन में गड़बड़ी कर घोटाले वाली जीत हासिल की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.