Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2017: अमरोहा में भाजपा के महेंद्र ने मंत्री कमाल अख्तर को हराया

मुरादाबाद मंडल के चुनाव में अमरोहा जिले के हसनपुर से सपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर निकटतम प्रदिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह खडग़वंशी से हार गए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 02:34 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 02:38 PM (IST)
यूपी चुनाव 2017: अमरोहा में भाजपा के महेंद्र ने मंत्री कमाल अख्तर को हराया
यूपी चुनाव 2017: अमरोहा में भाजपा के महेंद्र ने मंत्री कमाल अख्तर को हराया
मुरादाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में झूम कर आ गए हैं। मुरादाबाद मंडल में भी भारतीय जनता पार्टी की लहर चली है। अमरोहा के हसनपुर सीट से भाजपा के महेंद्र खडग़वंशी ने कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को पराजित किया है। 
मुरादाबाद की मंडल की 19 सीटों में से कुछ के परिणाम घोषित हो गए हैं। कुछ सीटों पर मतगणना अभी भी जारी है। मंडल के चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम रहा कि अमरोहा जिले के हसनपुर से सपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर अपने निकटतम प्रदिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह खडग़वंशी से करीब 37000 वोटों से हार गए हैं।
इसके अलावा नौगावां सीट से भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान ने जीत का परचम लहराया। अमरोहा से सांसद रहे चेतन चौहान ने समाजवादी पार्टी के जावेद आब्दी को 20729 वोटों से हराया। रामपुर शहर सीट से कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां अभी बसपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। मुरादाबाद जिले की बिलारी और ठाकुरद्वारा सीट पर सपा प्रत्याशी जीते हैं।
बिलारी से मोहम्मद फहीम और ठाकुरद्वारा नवाब जान खां ने जीत दर्ज की। रामपुर मिलक सीट से भाजपा की राजबाला ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के विजय सिंह को हराया। चन्दौसी सीट भाजपा की गुलाब देवी करीब 28000 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की विरमादेवी से आगे चल रही हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.