यूपी चुनाव : सीएम अखिलेश आज फिर मथेंगे पूर्वांचल, सात चुनावी सभा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तूफानी प्रचार कार्यक्रम जारी है। आज पूर्वांचल में सात चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सिद्धार्थनगर के साथ ही संतकबीर नगर तथा बस्ती में जनसभा होगी।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 10:02 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 11:21 AM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तूफानी प्रचार कार्यक्रम जारी है। वह आज पूर्वांचल में सात चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
उनकी आज सिद्धार्थनगर के साथ ही संतकबीर नगर तथा बस्ती में जनसभा होगी।
मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सिद्धार्थनगर के चिलिया के साथ ही इटवा व लोहरौली क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद वह संतकबीर नगर जाएंगे।
संतकबीरनगर में उनकी सभा कमरिया व धनघटा में होगी। इसके बाद उनका बस्ती का दौरा होगा। जहां बस्ती शहर के जीआईसी के बाद महादेवा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी सभा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें