Move to Jagran APP

ताजा ई-मेल्स प्रकरण का हिलेरी पर असर नहीं, ट्रंप पर 6 फीसद बढ़त बरकरार

ताजा ई-मेल्स प्रकरण से हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता में कमी नहीं आयी है। रायटर्स के सर्वे के मुताबिक हिलेरी की ट्रंप पर 6 फीसद बढ़त बरकरार है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Thu, 03 Nov 2016 09:36 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 10:50 AM (IST)
ताजा ई-मेल्स प्रकरण का हिलेरी पर असर नहीं, ट्रंप पर 6 फीसद बढ़त बरकरार

वाशिंगटन(रायटर्स)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। नीतियों और योजनाओं के साथ दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे के चरित्र पर भी सवाल उठा रहे हैं। इन सबके बीच हिलेरी के लिए राहतभरी खबर ये है कि वो अपने प्रतिद्वंदी ट्रंप से आगे चल रही हैं।

loksabha election banner

'ई-मेल्स प्रकरण से हिलेरी को नुकसान नहीं'

ताजा ई-मेल्स प्रकरण के बाद कुछ सर्वे एजेंसियों ने बताया था कि हिलेरी को नुकसान हुआ है, और ट्रंप आगे चल रहे हैं। लेकिन रायटर्स ने अपने सर्वे में कहा है कि हिलेरी की ट्रंप पर 6 फीसद बढ़त बरकरार है। ताजा ई-मेल्स प्रकरण से पहले भी हिलेरी को 6 फीसद की बढ़त हासिल थी, जिसमें किसी तरह की गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

ट्रंप और हिलेरी ने शुरू किया आक्रामक प्रचार, 2.80 करोड़ लोग कर चुके है समय पूर्व मतदान

ट्रंप की बढ़त, आर्थिक जगत में खलबली

सर्वेक्षणों में ट्रंप की बढ़त के बाद आर्थिक जगत में खलबली मच गई थी। बुधवार को वर्ल्ड स्टॉक, तेल की कीमतों, डॉलर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई । जानकारों का कहना है कि हिलेरी के सत्ता में आने के बाद आर्थिक नीतियों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

फ्लोरिडा में बरसे ट्रंप

फ्लोरिडा में चुनावी प्रचार में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो चुनाव जीत रहे हैं क्या आपको ऐसा नहीं लगता है। ट्रंप ने क्लिंटन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें ऊर्जा की कमी है। वो किसी भी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।

लॉस वेगास में बोलीं हिलेरी

हिलेरी ने लॉस वेगास में कहा कि ट्रंप आम अमेरिकियों में वैमनस्यता फैला रहे हैं। ट्रंप की विदेश नीति खतरनाक है। उनकी बातें और सोच दोनों सतही हैं। क्लिंटन ने कहा कि ट्रंप के पास किसी भी समस्या का हल नहीं है। वो कपोलकल्पित बातें करते रहते हैं। महिलाओं के बारे में ट्रंप की सोच ओछी है। वो महिलाओं को इस्तेमाल कर फेक दिए जाने वाला सामान समझते हैं।

ईमानदारी के मामले में ट्रंप को हिलेरी के मुकाबले 8 प्वाइंट की बढ़त: सर्वे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.