ट्रंप पर बरसे ओबामा, कहा- उनमें राष्ट्रपति बनने की योग्यता नहीं
एक सर्वे के मुताबिक रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप अब हिलेरी क्लिंटन पर बढ़त बना चुके हैं। लेकिन ओबामा ने उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य करार दिया।
वाशिंगटन(पीटीआई)। अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को झटका लगा है।एक सर्वे के अनुसार हिलेरी अब ट्रंप से पीछे चल रही हैं। लेकिन राष्ट्रपति ओबामा ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप में सिर्फ एक खासियत ये है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं। इसके अलावा वो स्वभाव से भी अस्थिर हैं।
रिपब्लिकन भी करते हैं ट्रंप का विरोध
ओबामा ने लोगों से पूछा कि क्या आप को याद नहीं कि प्राइमरी चुनावों के दौरान रिपब्लिकन्स किस तरह बंटे हुए थे। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ही ट्रंप को धुर्त शख्स करार देते हैं। उन्होंने कहा कि जो शख्स इतनी खामियों से भरा हुआ हो वो कैसे इस महान राष्ट्र की बागडोर संभाल सकता है।
रूसी सरकार से ट्रंप के चुनावी अभियान को मिल रही है मदद: रिपोर्ट
'ट्रंप की हैं ये कुछ खासियत'
ओहियो में आयोजित एक रैली में ओबामा ने कहा कि आप लोग मेरे शब्दों पर न जाएं, बल्कि ट्रंप क्या कुछ कहते रहे हैं उसे याद करें। एक शख्स जो टैक्स की चोरी करता है, एक शख्स जिसे महिलाओं की इज्जत करने नहीं आता है। महिलाओं के सिलसिले ट्रंप के जो कुछ टेप सार्वजनिक हुए हैं वो तो महज एक बानगी है। हकीकत ये है कि जीवन भर वो महिलाओं को जलील करते रहे हैं। ऐसा शख्स किसी भी कीमत पर अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बन सकता है।
'मुस्लिम विरोधी हैं ट्रंप'
ओबामा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को लेकर ट्रंप का रुख क्या है, सभी लोग जानते हैं। ट्रंप कहते हैं कि वो अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगा देंगे। इस तरह की सोच रखने वाला शख्स अमेरिका की विविधता भरी संस्कृति पर हमला कर रहा है। ट्रंप की नीतियां कामगारों के खिलाफ है। क्या आप चाहते हैं कि ऐसा शख्स आप लोगों की अगुवाई करे।
US राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने बनाई हिलेरी पर बढ़त, 46 फीसद लोगों की पसंद बने