Move to Jagran APP

लखनऊ: क्लिंटन के गोद लिए गांव ने हिलेरी की जीत के लिए की पूजा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी पर निर्णायक बढ़त बना ली है। इस खबर के बाद लखनऊ के एक गांव में हिलेरी समर्थक निराश हो गए हैं।

By Lalit RaiEdited By: Published: Wed, 09 Nov 2016 12:07 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 12:15 PM (IST)
लखनऊ: क्लिंटन  के गोद लिए गांव ने हिलेरी की जीत के लिए की पूजा

लखनऊ(एएनआई)। अमेरिका से सात समंदर पार उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के जबरौली गांव में लोगों की निगाह अमेरिकी चुनाव पर टिकी है। यहां के लोग रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन निर्याणक बढ़त से मायूसी का माहौल है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इस छोटे से गांव में हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए प्रार्थना और यज्ञ किये गए थे।

loksabha election banner

जबरौली गांव हिलेरी क्लिंटन का समर्थक है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी संस्था क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन के माध्यम से जबरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बिल क्लिंटन ने इस गांव को गोद भी लिया था।

लखनऊ से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये गांव 2014 में उस समय सुर्ख़ियों में आया था, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और हिलेरी क्लिंटन के बिल क्लिंटन ने यहां का दौरा किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.