Move to Jagran APP

Tripura Assembly Election Results 2018 : त्रिपुरा में भाजपा ने रचा इतिहास

18 फरवरी को हुई वोटिंग में इस राज्य में 91 फीसद मतदान हुआ। वाममोर्चा के गढ़ त्रिपुरा में इस बार सत्तारूढ़ वाममोर्चा को भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 02 Mar 2018 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 10:15 PM (IST)
Tripura Assembly Election Results 2018 : त्रिपुरा में भाजपा ने रचा इतिहास
Tripura Assembly Election Results 2018 : त्रिपुरा में भाजपा ने रचा इतिहास

अगरतला (जेएनएन)। त्रिपुरा में भाजपा ने इतिहास रच दिया। 2013 के चुनावों में भाजपा यहां खाता भी नहीं खोल पाई थी। इस बार शुरुआती रूझानों में पार्टी 40 सीटों का आंकड़ा छू रही है। रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने से कार्यकर्ता खुश नजर अा रहे हैं। अगरतला में भाजपा कार्यालय के पास कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।

loksabha election banner

कुल 59 सीटों में से 40पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं 25 सालों से सत्ता पर काबिज लेफ्ट पार्टी 17 सीटों पर आगे है। भाजपा को अब तक 50 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं लेफ्ट के पक्ष में 45 फीसदी वोट गए हैं। पिछले चुनावों में लेफ्ट को 49 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुला था।

यहां 18 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल्स की माने तो राज्य में भाजपा मजबूती से उभरेगी और हो सकता है बहुमत भी पा ले। अगर ऐसा होता है तो देश में लेफ्ट की सरकार महज केरल में सिमटकर रह जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ राज्य की पूर्व लेफ्ट सरकार के लिए अपना किला बचाने की चुनौती है। सीपीएम प्रत्याशी रामेंद्र नारायण के निधन के कारण चारीलाम विधानसभा सीट पर अब 12 मार्च को मतदान होगा। इस बार 23 महिलाओं सहित कुल 292 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

18 फरवरी को हुई वोटिंग में इस राज्य में 91 फीसद मतदान हुआ। वाममोर्चा के गढ़ त्रिपुरा में इस बार सत्तारूढ़ वाममोर्चा को भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है। कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार में इस बार भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इससे पहले दो एक्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनने के पूरे आसार हैं। त्रिपुरा में पिछले 25 साल से वाम दलों की सरकार है, लेकिन इस बार राज्य में भाजपा आइपीएफटी के सहयोग से सरकार बना सकती है।

अगर 1988 से 1993 तक कांग्रेस नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को छोड़ दें तो त्रिपुरा में 1978 से लेकर अब तक वाम मोर्चा की सरकार है। वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार 1998 से सत्ता में हैं।

सीपीएम के सीएम माणिक सरकार धनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। बाधरघाट से भाजपा के दिलीप सरकार आगे चल रहे हैं। मोहनपुर सीट से भाजपा के ही मोहनलाल बाथ आगे हैं। अम्बासा सीट से सीपीएम के भरत रियांग आगे चल रहे हैं। अमरपुर सीट से भाजपा के रंजीत दास ने बढ़त बना रखी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.