विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election: 'भाजपा को छोड़कर तेलंगाना में 2G, 3G और 4G पार्टियां', चुनावी रैली में अमित शाह ने विपक्षी दलों का बताया मतलब

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र ...और पढ़ें

अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे।
अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे।

एएनआई, हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। यहां घोषणापत्र जारी करने से पहले अमित शाह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। तीन नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान तेज करने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में कई केंद्रीय मंत्री रैलियों में भाग लेंगे।

शाह ने बताया विपक्षी दलों के नाम का मतलब

तेलंगाना के गडवाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने मंच से कहा, "कांग्रेस, टीआरएस और मजलिस ये तीनों 2जी, 3जी और 4जी पार्टियां हैं...2जी का मतलब केसीआर और केटीआर है। ये दोनों दो पीढ़ियों से पार्टी चला रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "ओवैसी की पार्टी भी 3जी है...तीन पीढ़ी से वही मालिक बने हुए हैं, और कांग्रेस 4जी पार्टी है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी...मेरी आपसे अपील है कि तेलंगाना को 2जी, 3जी और 4जी से मुक्त कराइए और चंद्रमा पर तिरंगा ले जाने वाले नरेंद्र मोदी जी को मौका दीजिए।"

यह भी पढ़ें: Telangana Election 2023: आज जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र, तेलंगाना के दंगल में शाह की होंगी ताबड़तोड़ रैलियां

शाह ने कहा, "ये बीआरएस का मतलब होता है...B से भ्रष्टाचार, R से रिश्वत और S से समिति...पूरे भारत में अगर सबसे ज्यादा कहीं भ्रष्टाचार हुआ है, तो वह तेलंगाना में हुआ है।"

बीआरएस और कांग्रेस पहले जारी कर चुकी है घोषणापत्र

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी ने पहले कहा था कि राज्य इकाई ने पार्टी आलाकमान से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में चार रैलियों को संबोधित करें और हम प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस पहले ही अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Telangana Polls: फ्री वाईफाई, 500 रुपये में सिलेंडर सहित कई वादे; खरगे ने कांग्रेस का घोषणापत्र किया जारी