Telangana Election 2018: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दिया वोट, देखिए ये सितारे भी पहुंचे
Telangana Election 2018 सुबह अल्लू अर्जुन वोट देने पहुंचे तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तस्वीरों में देखिए कतार में खड़े अल्लू अर्जुन को।
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 119 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। पोलिंग बूथ पर कई सितारे भी अपना वोट देने पहुंच रहे हैं। टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने मतदान किया। सानिया ने हैदराबाद में फिल्म नगर कल्चरल सेंटर में जाकर अपने मत का प्रयोग किया।
Sania Mirza cast her vote at Film Nagar Cultural Center in Hyderabad. #TelanganaElections pic.twitter.com/GlD1jNSPRo
— ANI (@ANI) December 7, 2018
सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी और सुबह साउथ के बड़े सितारे भी कतार में लगकर वोट देने आए थे। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी अपने मत का प्रयोग करने पोलिंग स्टेशन पहुंचे। उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स पर बूथ नंबर 152 पर मतदान किया।
अल्लू अर्जुन वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। पोलिंग स्टेशन पर उन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Telangana: Actor Allu Arjun stands in a queue to cast his vote at booth no. 152 in Jubilee Hills, Hyderabad. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/5kuui5v5Wy — ANI (@ANI) December 7, 2018
अल्लू अर्जुन के अलावा साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी कतार में खड़े दिखाई दिए। वे अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स में बूथ नंबर 151 पर मतदान किया।
Telangana: Actor Akkineni Nagarjuna and his wife & actor Amala Akkineni stand in a queue to cast their votes at booth no. 151 in Jubilee Hills, Hyderabad. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/IZpOhBmyTU — ANI (@ANI) December 7, 2018
तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी मत का प्रयोग किया। उन्होंने भी लाइन में लगकर जुबली हिल्स के बूथ नं. 148 में वोट डाला।
Actor Chiranjeevi stands in a queue to cast his vote at polling booth no. 148 in Jubilee Hills, Hyderabad. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/mcjiXL12mr — ANI (@ANI) December 7, 2018
तेलंगाना में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। तेलंगाना विधानसभा चुनाव सहित 4 राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को जारी होंगे।
(आम मतदाताओं में भी भारी उत्साह। हैदराबाद में मतदान के बाद सूरज सारस्वत।)