विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए आज होगी वोटिंग, DMK-AIADMK-TVK के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Published: Thu, 23 Apr 2026 01:19 AM (IST)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को 5.7 लाख से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मुकाबले में द्रमुक गठबंधन और अन्नाद्रमुक गठबंधन आमने-सामने हैं।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए आज होगी वोटिंग (फोटो- एएनआई)

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए आज होगी वोटिंग (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. तमिलनाडु में 5.73 करोड़ मतदाता आज तय करेंगे 4,023 उम्मीदवारों का भाग्य

  2. द्रमुक सत्ता बरकरार रखने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है

  3. टीवीके प्रमुख विजय के मैदान में होने से मुकाबला कड़ा है

पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को 5.7 लाख से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मुकाबले में द्रमुक गठबंधन और अन्नाद्रमुक गठबंधन आमने-सामने हैं।

द्रमुक सत्ता बरकरार रखने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है, वहीं अन्नाद्रमुक पांच साल विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी के लिए अथक प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया है कि वे तमिलनाडु को दक्षिण एशिया का एक आदर्श राज्य बनाएंगे, वहीं अन्नाद्रमुक के महासचिव ईके पलानीस्वामी ने युवा मतदाताओं से अपील की है कि वे गलत व्यक्ति को न चुनें।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही उन्होंने अन्नाद्रमुक को विकास, शांति और समृद्धि लाने के लिए निर्णायक जनादेश देने का आह्वान किया है।

टीवीके प्रमुख विजय के मैदान में आने से कई क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। राज्य में 234 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 4,023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 5,73,43,291 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किए जाने की उम्मीद है। गुरुवार को मतदान के बाद मतगणना 4 मई को होगी।