विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Exit Polls 2023: राजस्थान में 'भगवा' राज, कुछ सर्वे ने बढ़ाई कांग्रेस की उम्मीद; इन एग्जिट पोल में अटका BJP का मामला

By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 30 Nov 2023 09:15 PM (GMT+05:30)

Rajasthan Exit Polls 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। कई सारी एजेंसियां ने एग्जिट ...और पढ़ें

Rajasthan Exit Polls 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे पेश किए।(फोटो सोर्स: जागरण)
Rajasthan Exit Polls 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे पेश किए।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, जयपुर। Rajasthan Exit Poll 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है।

वहीं, कुछ एग्जिट पोल ने कांग्रेस को राहत की खबर सुनाई है। आइए पढ़ें किन-किन एग्जिट पोल ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर क्या अनुमान जताया है।

न्यूज 24 टूडे-चाणक्या- गहलोत का दिखा जादू

न्यूज 24 टूडे-चाणक्या के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस को 101 सीटें मिलने की उम्मीद है। भाजपा को 89 सीटें मिल रही है।

कांग्रेस-101

बीजेपी-89

अन्य-9

रिपब्लिक मैट्रिज-  भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान

RJ Exit Poll Result Live: रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें मिलने की उम्मीद है। भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है।

ABP C Voter सर्वे में भाजपा को बढ़त

राजस्थान में ABP C Voter सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को 71 से 91 सीटें मिल रही है।

बीजेपी- 94-114

कांग्रेस- 71-91

अन्य- 9-19

राजस्थान में भाजपा को टक्कर दे रही कांग्रेस- INDIA TV

राजस्‍थान इंडिया टीवी सर्वे के अनुसार, राजस्थान में भाजपा को 80 से लेकर 90 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस को 90 से 104 सीटें मिलते दिख रही है।

भाजपा 80-90

कांग्रेस 90-104

अन्‍य 14-18

कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर- India Today का सर्वे

India Today Axis My India के अनुसार, राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 80 से 100 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस को 86 से 100 सीटें मिलने की उम्मीद है।

India Today Axis My India

भाजपा 80-100

कांग्रेस 86-106

अन्य- 9-18

गहलोत सरकार को 'गुड बाय'- P-MARQ का सर्वे

P-MARQ एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को राजस्थान में 105 से लेकर 125 सीटें मिलने का अनुमान है।

भाजपा- 105-125

कांग्रेस- 69-91

अन्य-5-15

राजस्थान में भाजपा ने किया कमाल- Times Now-ETG का सर्वे

Times Now- ETG के अनुसार, राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। भाजपा को 108 से लेकर 128 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस को 56 से लेकर 72 सीटें मिलने की उम्मीद है।

भाजपा-108-128

कांग्रेस- 56-72

अन्य- 13-21

TV9 Polstart एग्जिट पोल-कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर

TV9 Polstart एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा की कड़ी टक्कर होने वाली है। राज्य में भाजपा को 100 से 110 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस को 90 से लेकर 100 सीटें मिलने की उम्मीद है।

बीजेपी- 100-110

कांग्रेस- 90-100

अन्य- 5-15

राजस्थान में खिल रहा कमल- जन की बात

जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस को झटका लगा है। वहीं, राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिख रही है।

बीजेपी- 100-122

कांग्रेस- 62-85

अन्य- 14-15

3 दिसंबर को होगी मतगणना 

राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग हुई। 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का 3 दिसंबर को होने वाला है। अगले कुछ ही घंटों में राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने वाले हैं। कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल पेश करते हुए चुनाव परिणाम का एक अनुमान लगा रहे हैं।

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल को मतदान वाले दिन किया जाता है। मतदान वाले दिन वोट देकर आने वाले शख्स से विभिन्न एजेंसियां उससे सवाल पूछती हैं। मतदाता ने किस पार्टी के पक्ष में वोट किया है, ये सवाल भी उससे किया जाता है।