विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान के एग्जिट पोल ने सभी को किया हैरान, तीन में कांग्रेस तो दो में भाजपा की बन रही सरकार

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 01 Dec 2023 12:49 PM (IST)

Rajasthan Exit Poll 2023 राजस्थान में चुनाव बाद आए एग्जिट पोल (Exit Poll 2023) में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा ...और पढ़ें

Rajasthan Exit Poll 2023 राजस्थान का एग्जिट पोल आया सामने।
Rajasthan Exit Poll 2023 राजस्थान का एग्जिट पोल आया सामने।

HighLights

  1. एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला।
  2. कुछ एग्जिट पोल में भाजपा तो कुछ में कांग्रेस पार्टी को बढ़त।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rajasthan Exit Poll 2023 पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल ने सभी को चौंका कर रख दिया है। कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। इस बीच राजस्थान चुनाव के एग्जिट पोल भी हैरान करने वाले हैं। 

राजस्थान में कड़ा मुकाबला

राजस्थान में चुनाव बाद आए एग्जिट पोल (Exit Poll 2023) में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, कई पोल में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। बता दें कि राजस्थान में हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन का रिवाज रहा है। इस बार भी कुछ एग्जिट पोल में सत्ता बदलते रहने का रिवाज कायम दिख रहा है, जिसमें कांग्रेस से कई ज्यादा सीट लेकर भाजपा आगे निकल रही है।

कई एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

कुछ एग्जिट पोल में भाजपा तो कुछ में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस को कुछ एजेंसियों ने पूर्ण बहुमत दिया है।

ये एग्जिट पोल का अनुमान

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में राजस्थान की 199 सीटों में से भाजपा को 108 से 128 सीटों के साथ भारी बहुमत मिलने का अनुमान है, तो कांग्रेस को 56 से 72 सीटें मिल रही हैं। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि भाजपा को 80 से 100 सीटें मिल रही हैं।

न्यूज 24 के टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस को 101 और भाजपा को 86 सीटें दी हैं। एबीपी ने भी रिवाज कायम रहने की बात कही है। उसके अनुसार इस बार भाजपा को 94 से 114 सीटों के साथ बहुमत मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस को 71 से 91 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी के अनुसार कांग्रेस को इस चुनाव में 90 से 104 तो भाजपा को 80 से 90 सीटें मिलेंगी। 

यह भी पढ़ें- Exit Poll 2023: 'राजस्थान का योगी' बनेगा CM? वसुंधरा से ज्यादा पॉपुलर; BJP में पहली पसंद बने बालकनाथ

पोल ऑफ पोल्स में किसकी सरकार

पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो इस बार भी राजस्थान में त्रिशंकू विधानसभा के समीकरण बन सकते हैं और कुल 199 में से भाजपा को 97 और कांग्रेस को 88 सीटें मिल सकती हैं। बाकी सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।