Rajasthan Election Results 2023 Live: अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
Rajasthan Election Results 2023 News Updates: राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान विधानसभा की कई सीटों के नतीजे आ चुके हैं। 200 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी।
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Results 2023 Live News Updates;
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं - विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में चुनाव जीतने के बाद भाजपा के कार्यालय में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी, जेपी नड्ड पहुंच चुके हैं।
राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अशोक गहलोत ने भाजपा को बधाई दिया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"हम विनम्रतापूर्वक राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार बताती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक ले जाने में पूरी तरह से सफल नहीं हुए।"
गहलोत ने आगे कहा,"मैं कामना करता हूं।" नई सरकार ओपीएस, चिरंजीवी सहित सभी योजनाओं और इन पांच सालों में हमने राजस्थान को जो विकास की गति दी है, उसे आगे बढ़ाया जाए
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में मिली भाजपा को प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा," जनता-जनार्दन को प्रणाम! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे बता रहे हैं कि भारत की जनता सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है। उनका भरोसा बीजेपी पर है।
भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद देने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, सॉसेज-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर परिश्रम करते रहेंगे।
हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।
हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही भाजपा में अब मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर कशमकश शुरू हो गई है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रमुख दावेदारों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थक भी उन्हे सीएम बनाना चाहते हैं।
हालांकि बिरला ने अपना रूख फिलहाल समर्थकों के बीच भी स्पष्ट नहीं किया है। प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी भी सीएम पद के दावेदार हैं। इनमें दो बार पूर्व में सीएम रही वसुंधरा प्रदेश के नेताओं में सबसे लोकप्रिय है।
चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, परसों हम जयपुर में विधायक दल की बैठक बुला रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर नेताओं का जमावड़ा लगा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा राज्य की कुल 199 सीटों में से 115 पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद बाबा बालकनाथ ने कहा,"यह सीट हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तिजारा के लोगों ने जीती है। उन्होंने मुझे अपनी सेवा करने का सौभाग्य दिया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी निर्णय लिए गए हैं।"
Rajasthan Election Results 2023 Live: झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 50167 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी को हराया।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा के बागी चंद्रभान आक्या ने चित्तौड़गढ़ से जीत हासिल की।
Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 114 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: झालरापाटन विधानसभा सीटे से वसुंधरा राजे ने जीत हासिल कर ली है। 53193 वोटों के अंतर से उन्होंने विजयी हासिल की।
Rajasthan Election Results 2023 Live: अशोक गहलोत आज शाम 5: 30 बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे। वो राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा देंगे। बता दें कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी 70 पर सिमटते हुए दिखाई दे रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा को मिली जीत पर वसुंधरा राजे ने कहा,"रा़जस्थान की जीत मोदी की जीत, मोदी की गारंटी की जीत।"
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में बीजेपी की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता स्मृति ईरानी ने कहा,"नरेंद्र मोदी की गारंटी विकास की है। लोगों ने उनकी गारंटी पर जो भरोसा जताया उसके लिए बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते हम उनके आभारी हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा था कि "मोदी मैजिक" परिणाम देगा और आज के नतीजे उसी का प्रतीक हैं।"
उन्होंने आगे कहा,"गांधी परिवार ने नरेंद्र मोदी पर जिस तरह की अशोभनीय टिप्पणियां कीं, विपक्षी नेताओं ने उन पर जिस तरह के तंज कसे, वह गांधी परिवार के लिए महंगा साबित हुआ।"
Rajasthan Election Results 2023 Live: भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोविंद प्रसाद ने राजस्थान के मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिलते दिख रही है। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत जयपुर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
#WATCH | Rajasthan CM Ashok Gehlot arrives at the Congress office in Jaipur pic.twitter.com/B21pov5OXY
— ANI (@ANI) December 3, 2023
तिजारा विधानसभा सीट से महंत बाबा बालकनाथ ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान को
Rajasthan Election Results 2023 Live: मनोहर थाना विधानसभा सीट से गोविंद प्रसाद ने 24865 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
Rajasthan Election Result: पिंडवाड़ा आबू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सामाराम ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी 1309 वोट के अंतर से मात दी।
Rajasthan Election Results 2023 Live: किशनपोल विधानसभा सीट से अमीन कागजी ने जीत हासिल की। 7204 मतों से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवारा को मात दिया।
Rajasthan Election Results 2023 Live: विद्याधर नगर विधानसभा सीट से दीया कुमारी पचास हजार वोटों से जीत गईं हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा विधानसभा सीट के प्रत्याशी बाबा बालकनाथ 789 वोट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान आगे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: निवर्तमान मुख्यमंत्री और सरदारपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार, अशोक गहलोत 14वें दौर की गिनती के बाद 14,231 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 67,495 वोट मिले हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रावत ने चौरासी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने 69,166 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
Rajasthan Election Results 2023 Live: आध्यात्मिक नेता और अलवर के सांसद, महंत बालकनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के शीर्ष दावेदार हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारे गए सांसद महंत बालकनाथ को नवीनतम रुझानों के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पसंदीदा माना जा रहा है, जिससे पता चलता है कि पार्टी आसानी से आधे के आंकड़े को पार कर रही है। श्री बालकनाथ अपने तिजारा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस भारी अंतर से पीछे चल रही है।
40 वर्षीय बालकनाथ अलवर से लोकसभा सांसद हैं। चुनाव मतगणना के बीच उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बीजेपी अपने दम पर राजस्थान में 120+ सीटें हासिल करेगी।
Rajasthan Election Results 2023 Live: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राजस्थान प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा, "लोगों ने बीजेपी, सकारात्मक प्रतिबद्धता और पीएम मोदी के नेतृत्व को वोट दिया है। लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा,"कांग्रेस पार्टी हमेशा फर्जी वादे करती रही है, लोगों ने इसे कर्नाटक, हिमाचल में देखा है।" प्रदेश। इसलिए वे विफल हो गए हैं। इसलिए उन्हें खारिज कर दिया गया है। मैं बहुत खुश हूं, हम राजस्थान में कम से कम 124 (सीटें) पार करेंगे।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में कांग्रेस के पिछड़ने पर पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "सनातन (धर्म) का विरोध करने की वजह से पार्टी डूब गई है। इस देश ने कभी भी जाति-आधारित राजनीति को स्वीकार नहीं किया है। यह सनातन (धर्म) का विरोध करने का अभिशाप है।"
Rajasthan Election Results 2023 Live: झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी आगे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा राजस्थान के सह-प्रभारी नितिन पटेल ने राज्य चुनाव परिणामों पर कहा, "राजस्थान के विकास को सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए, लोगों ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए मतदान किया है और भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया है। अब डबल इंजन सरकार विकास करेगी।"
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक बीएस हुडा, मुकुल वासनिक और शकील खान जयपुर पहुंचे। नतीजों के रुझान पर वासनिक ने कहा, "ये शुरुआती रुझान हैं। नतीजे आने दीजिए।"
Rajasthan Election Results 2023 Live:
सचिन पायलट- टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।
अशोक गहलोत- सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रॉफेसर डॉ. महेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं।
किरोड़ी लाल मीणा- सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पीछे चल रहे हैं।
गजेंद्र सिंह- लोहावट विधानसभा सीट से गजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से किशनाराम विश्नोई पीछे चल रहे हैं।
वसुंधरा राजे- झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा राजे आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल पीछे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: वसुंधरा राजे 24 हजार वोटों से आगे चल रही है। झालरापाटन विधानसभा सीट से वो चुनाव मैदान में हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के चुनावी रुझान के अनुसार, भाजपा ने 113 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 73 का आंकड़ा छू लिया है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के चुनावी रुझान के अनुसार, भाजपा ने 101 का जादुई आंकड़ा छू लिया है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजाना और नृत्य करना जारी है क्योंकि आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों से पता चलता है कि पार्टी अब तक 199 में से 98 सीटों पर आगे चल रही है।

राजस्थान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा। बीजेपी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल करेगी। यह हमारे द्वारा किए गए काम के कारण है।" गरीबों के जीवन में पीएम मोदी बदलाव लाएंगे ।
Rajasthan Election Results 2023 Live:जयपुर में भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। बता दें कि भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में कांग्रेस राज खत्म होता दिख रहा है। चुनावी रुझान के मुताबिक, भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ती जा रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान 120 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 66 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live:तिजारा विधानसभा के प्रत्याशी बाबा बालकनाथ 13000 वोट से आगे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 61 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा बहुमत में है। भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: अलवर से सांसद और तिजारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बाबा बालकनाथ ने कहा,"105 से 125 तक जाएगी। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा 50 से 60 सीटें जीत पाएगी। विकास, प्रशासन और कानून में अशोक गहलोत सरकार त्रस्त। राज्य में गुंडाराज और अराजकता फैली हुई थी।"

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की 81 सीटों पर भाजापा आगे है वहीं कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। 12 सीटों पर अन्य आगे।
Rajasthan Election Result 2023 LIVE: राजस्थान के चुनावी नतीजों पर पल पल की खबर को जानने के लिए देखते रहें दैनिक जागरण
टोंक विधानसभा सीट से तकरीबन एक हजार सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं।
कोटा उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार शांति धारीवाल पीछे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: अलवर के तिजारा विधानसभा सीट से बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। बता दें कि उनके चुनावी प्रचार में योग आदित्यनाथ गए थे। राजस्थान में अगर भाजपा की सरकार बनी तो मुमकिन है कि बाबा बालकनाथ सीएम का ताल ठोक सकते हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28 सीट पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 17 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 80 का आंकड़ा छू लिया है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे चल रही है।

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने जादुई आंकड़ा छू लिया है। 101 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 80 का आंकड़ा छू लिया है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 100 का आंकड़ा। बहुमत के करीब भाजपा। कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results अशोक गहलोत करीब हजार सीटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि सरदारपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
तिजारा विधानसभा सीटे से बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी छुआ 50 का आंकड़ा। 9 सीटों पर अन्य आगे।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 43 सीटों पर बढ़त बना ली है।
भाजपा 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में 199 सीटों पर मतगणना जारी है। इस समय भाजपा 45 सीटों पर कांग्रेस 43 सीटों पर औ और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results: सरदारपुरा विधानसभा सीटे से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results: इस समय पोस्टल बैलेट के रुझान सामने आ रहे हैं। ये रुझान बदल भी सकते हैं।
Rajasthan Election Results: टोंक से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में दिग्गज नेता अपने विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। सचिन पायलट और राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे नेता आगे चल रहे हैं।
राजस्थान में सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। झोटवाड़ा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 30 सीटों पर और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा 16 और कांग्रेस भी 16 सीटों पर आगे।
Rajasthan Election Results: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मतगणना की पूर्व संध्या पर कहा, "मुझे यकीन है कि हम (कांग्रेस) राजस्थान सहित चार राज्यों में सरकार बनाएंगे और मिजोरम में एक संयुक्त सरकार स्थापित होगी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। जोधपुर के एक मतगणना केंद्र पर पुलिस की कड़ी मौजूदगी है।
#WATCH | Strong police presence at a counting centre in Jodhpur as counting of votes in Rajasthan Assembly elections is set to begin shortly pic.twitter.com/J9Xuq0rc3X
— ANI (@ANI) December 3, 2023
राजस्थान में भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि अच्छी उम्मीद है कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आगे बोले कि मैं पूरी तरीके से आश्वास्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, "अच्छी उम्मीद है कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।... मैं पूरी तरीके से आश्वास्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी।" pic.twitter.com/luVZj49tKv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
चुनावी नतीजों से पहले राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता बीडी कल्ला बोले कि मैं कह सकता हूं कि मुझे बीकानेर के लोगों का जनादेश मिलेगा और विधानसभा में प्रवेश करूंगा। कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी।
#WATCH | Ahead of poll verdict, Rajasthan minister & Congress leader BD Kalla says, "I can say that I will get mandate of people of Bikaner and enter the Legislative Assembly...Congress will repeat government in the state." pic.twitter.com/2IwJCPSozs
— ANI (@ANI) December 3, 2023
वोटों की गिनती को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि थोड़ी देर बाद मत की पेटी खुलने के बाद हमारी सरकार बनना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।
#WATCH चुरू, राजस्थान: वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।" pic.twitter.com/GqOXTzmqqG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
आगामी विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है। कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह सरकार दोबारा बने। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: आगामी विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है...कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह… pic.twitter.com/gYID33XowW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर रोचक मुकाबला होने वाला है। यहां एक सीट पर पति-पत्नी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं, तो दूसरी सीट पर जीजा-साली के बीच मुकाबला होगा। दांतारामगढ़ में पति-पत्नी के बीच टक्कर है तो धौलपुर शहर सीट से जीजा और साली आमने-सामने चुनाव मैदान में है।
राजस्थान में मतगणना स्थलों पर हलचल बढ़ने लगी है। उम्मीदवारों के लिए रात काफी मुश्किल भरी रही होगी। राजस्थान में इस बार भी 200 सीटों वाली विधानसभा के लिए 199 सीटों पर चुनाव हुआ है। मतगणना ठीक आठ बजे शुरू हो जाएगी।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जयपुर जिला इकाई ने शनिवार को पार्टी नेता सुमरत सिंह जहाजी को निष्कासित कर दिया। बसपा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी अनुशासनहीनता और विपक्षी गतिविधियों में शामिल होने की विभिन्न रिपोर्टों की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विक्ट्री साइन दिखाया।
#WATCH जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विक्ट्री साइन दिखाया। pic.twitter.com/QglfeKyIqx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है, हम जयपुर में रहकर ही बात करेंगे। भाजपा वाले जरूर भाग रहे हैं, कोई गुजरात तो कोई हरियाणा चला जाएगा लेकिन कांग्रेस के सभी उम्मीदवार यहीं दिखेंगे। हमारा नेतृत्व बहुत मजबूत है।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बोले कि हम जीत रहे हैं। हमने पिछली बार अपने घोषणापत्र को पूरी तरह लागू किया था। इसलिए लोगों को हमारे घोषणापत्र पर भरोसा है। हमारी योजनाओं और सुशासन के कारण लोगों ने हमें वोट दिया।
#WATCH | PCC Chief Govind Singh Dotasra says, "...We are winning... We completely implemented our manifesto last time... So people have trust in our manifesto... Our schemes and good governance made people vote for us..." pic.twitter.com/B1JbUR0uvO
— ANI (@ANI) December 2, 2023
राजस्थान में कांटे की टक्कर के चलते भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की धड़कन भी तेज हो गई है। दोनों दलों के कई नेता व कार्यकर्ता भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। वसुंधरा राजे ने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की है।
मतगणना के पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने वॉर रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम वॉर रूम में आए और उम्मीदवारों से बात की। वे मतगणना केंद्रों पर जाएंगे। मैंने उनसे बात की और वे जीत को लेकर उत्साहित और आश्वस्त हैं। हम जीतेंगे और स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनाएंगे।
#WATCH | Jaipur; Rajasthan CM Ashok Gehlot says, "We came to the war room and spoke to the candidates. They will go to the counting centres... I spoke to them and they are excited and confident about winning. We will win and make a government with a clear majority." pic.twitter.com/xuqSRt3yY5
— ANI (@ANI) December 2, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
इन चारों को बनाया गया पर्यवेक्षक
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
मधुसूदन मिस्त्री
मुकुल वासनिक
शकील अहमद खान
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी आज देर रात कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे।
Rajasthan Election Results: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता ने जानकारी दी कि मतगणना के लिए कुल 2,552 टेबलें लगाई गई हैं। गुप्ता ने कहा, ईवीएम से वोटों की गिनती के लिए 4,180 राउंड होंगे।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 34 राउंड शियो विधानसभा क्षेत्र (बाड़मेर) के लिए और सबसे कम 14 राउंड अजमेर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए होंगे
Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे। बता दें कि कल सुबह 8 से ही मगगणना होगी।
#WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Ashok Gehlot arrives at Congress War Room pic.twitter.com/SEmjOBQnbR
— ANI (@ANI) December 2, 2023
Rajasthan Election Results: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुप्ता ने कहा कि 30 चुनावी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र है, जबकि जयपुर, जोधपुर और नागौर में दो-दो केंद्र हैं।
Rajasthan Election Results: राजस्थान विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल का कहना है, "हर कोई इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि बीजेपी राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे।"
Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान विधानसभा चुनाव की रविवार को होने वाली मतगणना से एक दिन पहले प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव परिणाम आने के बाद की रणनीति को लेकर मंथन किया है।
दोनों ही पार्टियों ने चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को परिणाम के बाद सोमवार शाम तक जयपुर पहुंचने के लिए कहा है।
Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: एग्जिट पोल पर राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा,"एग्जिट पोल, सर्वे बता रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस जीत रही है।
बीजेपी के लोग धोखेबाज हैं। वो सिर्फ हिंदू-मुसलमान करते हैं...कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाएगी।" मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़।"

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: राजस्थान एग्जिट पोल के नतीजे से जुड़ी सारी जानकारी
Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान विधानसभा चुनाव पर कहा, "भाजपा सत्ता में आ रही है इसमें तनिक भी संशय नहीं है..."
CM अशोक गहलोत द्वारा प्लान B तैयार किए जाने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "उनका प्लान B उन्हें मुबारक।"
Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर मतदान हुआ।
चुनाव से पहले करणपुर से विधायक और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह कुन्नर का निधन हो गया था, जिसकी वजह से इस सीट पर मतदान रद्द किया गया। इस सीट पर उपचुनाव होने वाला है।
Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सभी 36 केंद्रों पर मतगणना के लिए 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है।