Rajasthan Election 2023: राजनीति छोड़ अध्यात्म के मार्ग पर चल पड़े कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया,चुनाव लड़ने से किया इनकार
अशोक गहलोत सरकार में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। कटारिया ने कहा कि अब वे अध्यात्म पर ध्यान लगा रहे हैं। कटारिया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता,जयपुर। Rajasthan Election 2023। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। कटारिया ने कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बारे में बताया है।
कटारिया ने कहा,"अब वे अध्यात्म पर ध्यान लगा रहे हैं। कटारिया न तो खुद चुनाव लड़ेंगे और न ही उनका कोई स्वजन विधानसभा चुनाव लड़ेगा।"
कटारिया को टिकट नहीं देने की उठी थी मांग
कटारिया सीएम गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी के निकट माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार कटारिया का उनके विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में काफी विरोध है। आम मतदाताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी आलाकमान से कटारिया को टिकट नहीं देने की मांग की है। इस कारण कटारिया ने खुद ही चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। कटारिया ने सोमवार को इस बारे में अपने समर्थकों को भी जानकारी दी है।
हेमाराम चौधरी ने भी की चुनाव न लड़ने की घोषणा
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गहलोत सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। चौधरी ने भी दावा किया था कि उनका कोई स्वजन चुनाव नहीं लड़ेगा। चौधरी ने कहा,उनका मन राजनीति से भर गया है और अब वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। चौधरी ने किसी युवा नेता को टिकट देने को लेकर आलाकमान से आग्रह किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।