Rajasthan Election 2018: लखनऊ में अटके 125 वोटर्स, फ्लाइट में देरी से अव्यवस्था
Rajasthan Election 2018: जो फ्लाइट लखनऊ होते हुए जयपुर आनी थी, वह अब तक वहां नहीं पहुंची है।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 12:38 PM (IST)
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार, 7 दिसंबर को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गए हैं। लोग सुबह से ही अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र पहुंच गए थे और अपने रूटीन के शेड्यूल को आगे-पीछे कर वोट डालने के लिए लोग अभी भी पहुंच रहे हैं। शाम 5 बजे तक यही सिलसिला चलेगा।
इसी बीच खबर है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर 125 यात्री केवल मतदान करने लिए राजस्थान रवाना हो रहे हैं। लेकिन 125 यात्रियों को अव्यस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। जो फ्लाइट लखनऊ होते हुए जयपुर आनी थी, वह अब तक वहां नहीं पहुंची है। यह फ्लाइट सुबह 8 बजे लखनऊ आनी थी।
बहरहाल, इन सभी 125 यात्रियों को उम्मीद है कि फ्लाइट आएगी और वे मतदान का समय खत्म होने के पहले जयपुर पहुंच जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें