Move to Jagran APP

Rajasthan Election 2018: कांग्रेस ने देश का सांप्रदायिक विभाजन कर दिया: मोदी

PM Narendra Modi in Rajasthan. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को राजगद्दी पर बैठने की इतनी जल्दबाजी थी कि देश का सांप्रदायिक विभाजन कर दिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 04 Dec 2018 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 05:44 PM (IST)
Rajasthan Election 2018: कांग्रेस ने देश का सांप्रदायिक विभाजन कर दिया: मोदी
Rajasthan Election 2018: कांग्रेस ने देश का सांप्रदायिक विभाजन कर दिया: मोदी

हनुमानगढ़, गुरप्रेम लहरी। राजस्थान के हनुमानगढ़ में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को राजगद्दी पर बैठने की इतनी जल्दबाजी थी कि देश का सांप्रदायिक विभाजन कर दिया। मुसलमानों का एजेंडा साफ था लेकिन कांग्रेस ने ऐसी गलतियां की के उसका नतीजा आज देश भुगत रहा है। गुरु नानक देव जी की कर्मभूमि करतारपुर साहिब पाकिस्तान में चली गई। अगर थोड़ी सी भी समझदारी दिखाई होती तो हमारे पास होता। कांग्रेस पार्टी की सोचने की क्षमता का अभाव और राजगद्दी पर बैठने की जल्दबाजी के कारण करतारपुर साहब पाकिस्तान में चला गया। कांग्रेस ने सिखों की परवाह नहीं की। मानवता का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी कि आगे सर झुकाने के लिए लोग तरसते रहे। 70 साल कांग्रेस ने सिखों की परवाह नहीं की। अब मेरे हाथ काम आया हमने करतारपुर खोल दिया। अब कोई भी करतारपुर कभी भी जा सकेगा।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हार गलती को ठीक करना मेरे नसीब में ही आया है। मेरा नसीब मेरी हाथ की लकीरों ने नहीं बनाया बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों ने बनाया है। अगर करतारपुर रास्ता खुलता है तो इसका क्रेडिट मोदी को नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों को जाता है, जिन्होंने अपने वोट की ताकत से रास्ता खुलवाया है। अगर पिछले चुनाव में सवा सौ करोड़ लोगों ने मुझे ना दिए होते तो आज रास्ता न खुलता।

हम पानी के लिए पंजाब से झगड़ते थे, पंजाब में सरकार कांग्रेस की थी केंद्र में सरकार कांग्रेस की थी लेकिन राजस्थान को भाजपा की सरकार आई तो 2000 करोड़ रुपये की लागत से नहर को पक्का करने का काम शुरू किया। इससे सीपेज खत्म हो गई और 800 किओसिक लीटर पानी की बढ़ोतरी हुई, जो पानी आप के खेतों में पहुंचा।

पीएम ऐसा बनाया है जो आपके लिए ही जीता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा के आपने ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाया है जो जीता है सिर्फ आपके लिए जो जागता है सिर्फ आपके लिए जो जूझता है सिर्फ आपके लिए और जो झुकता है तो सिर्फ आपके लिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोर्ट की अहमियत बताते हुए कहा कि पोर्ट से सिर्फ एमएलए एमपी नहीं बनता बल के बोर्ड के सही उपयोग से सही काम होता है सही काम करने के लिए आज आप की वोट की जरूरत है। मजदूरी करने वाले नेवी लाखों करोड़ों रुपये बचा लिए, क्योंकि उन्होंने पिछले चुनाव में वोट की ताकत का सही इस्तेमाल किया और इसके कारण देश के लाखों करोड़ों रुपये की चोरी बंद हुई। पीएम मोदी ने कांग सरकार को कोसते हुए कहा एक कांग्रेस सरकार के समय अखबारों में घोटालों की खबरें पढ़ने को मिलती थी, लेकिन पिछले पांच साल में कोई एक खबर भी ऐसी पढ़ने को नहीं मिली।

सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़ा जवानों का हौसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमानगढ़ में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भारत एंड पाकिस्तान के लोग हमारे लोगों को मार कर भाग जाते थे लेकिन हमने कुछ नहीं किया सीना तो पहले भी थी पहले भी थे वीरता पहले भी थी लेकिन अखबारों में खबरें मिलती थी कि आज कितने मरे हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और वीरों की ताकत दिखाई इससे वीरों का हौसला बढ़ा और देश को अपने पैरों पर विश्वास बना जय सर्जिकल स्ट्राइक मोदी ने नहीं की बल के आप लोगों की वोट की ताकत ने की।

किसान अन्नदाता के साथ साथ बनेगा ऊर्जादाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किसान कभी भी मांगने वाला नहीं होता बल्कि अन्नदाता होता है। लेकिन हम अन्नदाता के साथ-साथ किसान को ऊर्जा दाता भी बनाना चाहते हैं। अब देशमें सौर ऊर्जा ला रहे हैं। बिजली पैदा करो आधुनिक खेती करो। 28 लाख एकड़ में स्प्रेनकलर्स लगाने का हमने फैसला किया है। किसान बिजली पैदा करेंगे, जितनी जरूरत होगी वे इस्तेमाल करेंगे और फालतू बिजली को सरकार खरीद लेगी।

हनुमानगढ़ में भाजपा की विशाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी समंदर के साथ राजस्थान का दूर का भी कोई संबंध नहीं है, लेकिन नौसेना का नेतृत्व आज कांग्रेसी गलतियों की सजा देशभक्त रहा कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री ने सब कुछ दांव पर लगा दिया।

पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ में कहा कि कांग्रेस वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। यह नामदार किसानों के बारे में कुछ नहीं जानता। अगर कोई बोल दे कि हरी मिर्च का कम दाम मिलता है और लाल मिर्च का ज्यादा दाम मिलता है तो वह भाषण देगा किसानों को हरी मिर्च की जगह लाल मिर्च की खेती करनी चाहिए। इसको यह भी पता नहीं के चने का पौधा होता है या पेड़ होता है। अब वे किसानों को समझाने चले हैं। क्या कांग्रेस के कार्यकाल के समय किसानों के घर सोने के थे? उनके पास दो-दो ट्रैक्टर थे? उनके पास उनके घर पर दो दो कारें खड़ी थी? विदेशों में घूमते थे? क्या मोदी ने आने के बाद किसानों को लूट लिया? असल में किसानों की मुसीबत का कारण कांग्रेस के 70 साल हैं। अगर देश का पहला प्रधानमंत्री किसान का बेटा सरदार पटेल बना होता तो आज किसान की हालत और होती। कांग्रेस ने किसान विरोधी नीतियां बनाईं।

चुनाव आते हैं तो कांग्रेस वाले किसानों के गीत गाते हैं।2009 में भी कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। राजगद्दी पाने के लिए यह क्या क्या धोखा करते हैं। 2008 में किसानों का कर्ज माफ करने का बोल कर कांग्रेस ने वोट बटोर ली। उस समय किसानों के सिर पर 6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। लेकिन सिर्फ 58 हज़ार करोड रुपये ही माफ किए गए और जिन के पैसे माफ किए गए उनमें से ज्यादातर वे कांग्रेसी थे, जिनका किसानी के साथ दूर का भी कोई संबंध नहीं था। लेकिन मैडम ने 5 साल रिमोट कंट्रोल पर काम चला ही लिया। कांग्रेस का किसानी के साथ कोई संबंध नहीं है, ये झूठे वादे करने वाले हैं।

राजस्थान के सीकर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मेरा मन करता है कि आप सभी लोग कम से कम दस बार भारत माता की जय का नारा लगाए। दस बार भारत माता की जय का नारा लगाने के बाद मन में नया जोश आया न, ये मुझे भी होता है,आपको भी होता है, हर हिंदुस्तानी को होता है। लेकिन कांग्रेस का एक नामदार है उसने आज एक फतवा निकाला है कि मोदी को भारत माता की जय बोलकर चुनावी सभा शुरू नहीं करनी चाहिए। इसलिए मैंने आज आप लोगों से भारत माता की जय का दस बार नारा लगवाया।

क्या चुनाव में हार देखकर भारत माता का अपमान कर रहे हो ? मैं कांग्रेस के नामदार को बोलता हूं कि कान खोलकर सुन लो, आप एक जिम्मेदार पार्टी अध्यक्ष हो, भारत माता की जय का विरोध आपको शोभा नहीं देता है। कांग्रेस के नामदार को भारत माता का जयकारा सुनने से परेशानी क्यों हो रही है ?

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें-
- भारत माता की जय बोलकर मेरे देश के जवान दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं। भारत माता की जय बोलकर मेरे देश के जवान सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मनों के दांत खट्टे करके हिंदुस्तान की धरती पर लौट आते हैं।

- आप के लिए भारत माता क्या हैं वो निर्णय आप का है। हमारे लिए तो भारत माता ही सबकुछ हैं।

- कांग्रेस होती कौन है, जो हिंदुस्तान के बेटों के मुंह से भारत माता का जयकारा लगाने से मना कर पाप करने की हिम्मत करे। शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को।

- कांग्रेस के नामदार को कहना चाहता हूं, कान खोलकर सुन लो, आप जिम्मेदार पार्टी के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के नाते आपके मुंह से भारत माता की जय का विरोध आपको शोभा नहीं देता है। आपकी ये बातें सवा सौ साल की कांग्रेस के इतिहास के लिए कलंक बन रही हैं।

- 'इंडिया इज इंदिरा' से लेकर भारत माता की जय की जगह सोनिया गांधी की जय, ये कांग्रेस पार्टी का चरित्र है।हम तो जिएंगे तो मां भारती के लिए और मरेंगे भी तो मां भारती के लिए।

- पाकिस्तान को तो पता चल गया कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या है लेकिन यहां बैठे इसके जन्मदाताओं को भरोसा नहीं हुआ कि सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।

- हमारे देश के जवान वन रैंक-वन पेंशन की मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने देश के जवानों की कभी नहीं सुनी। 40 साल तक मामला लटका रहा, जब 2014 में हमारी सरकार आई तो वन रैंक-वन पेंशन पर काम शुरू किया और दो साल में इसे पूरा किया।

- ये धरती वीरों की धरती है, शूरवीरों की धरती है। अपने संकल्प पूरा करने के लिए वो जान की बाजी लगा देते हैं। देश का कोई युद्ध ऐसा नहीं होगा जब, यहां के वीरों ने अपने रक्त से मां भारती का तिलक ना किया हो।

- कांग्रेस पार्टी आए दिन हमारी सेना का अपमान करती है। सेना के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करती है, हमारे जवान सर्जिकल स्ट्राइक करके आए, पूरा देश जोश से भरा था लेकिन कांग्रेस पार्टी में ऐसा लग रहा था जैसे कोई शोक सभा चल रही है, चेहरे मुरझा गए थे।

- कांग्रेस के जिम्मेदार नेता ने देश के सेनाध्यक्ष को सड़क छाप गुंडा कहा और चार दिन पहले नामदार ने उनको कांग्रेस का अखिल भारतीय पदाधिकारी बना दिया।

- जो सड़क छाप गुंडा कहने वाले व्यक्ति को पार्टी का पदाधिकारी बना दे, ऐसी पार्टी पर क्या आप भरोसा कर सकते हैं।

- पूरी दुनिया में जब सेना का जवान चलता है तो लोग खड़े होकर ताली बजाकर उनका स्वागत करते हैं लेकिन हमारे देश में नामदार की पार्टी के नेता हमारे देश की सेना के अध्यक्ष को सड़क छाप गुंडा कहते हैं।

- जो कांग्रेस दुष्कर्म के दोषियों के परिवार वालों को टिकट देकर अपने कंधे पर बैठाकर घूम रही है, ऐसी पार्टी को राजस्थान की माता और बहनें राजस्थान में घुसने तक न दें।

- अशोक गहलोत सरकार चलाते थे, तब उनके मंत्रियों और नेताओं के विषय में बार-बार ये खबरें आती थीं। आज उनका ये एमएलए जेल गया, आज ये मंत्री जेल गया। आज वो दुष्कर्म में पकड़ा गया।

- देश की सारी बीमारियों की जड़ कांग्रेस के सिवा कुछ भी नहीं है। अगर राजस्थान का भविष्य बदलना है और इसे और गति से आगे बढ़ाना है तो कांग्रेस का एक भी नुमाइंदा यहां से जीतना नहीं चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.