Move to Jagran APP

जोधपुर का मान-सम्मान लौटाऊंगा: गहलोत

गहलोत ने कहा-जोधपुर को स्मार्ट सिटी बनाना था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर स्मार्ट सिटी नहीं बनने दिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 09:31 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 09:32 AM (IST)
जोधपुर का मान-सम्मान लौटाऊंगा: गहलोत
जोधपुर का मान-सम्मान लौटाऊंगा: गहलोत
जोधपुर, ब्यूरो। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले अशोक गहलोत सुबह अपने पैतृक निवास पहुंचे, जहां अपने पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

नामांकन भरते वक्त गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और जोधपुर में उनका कामकाज देख रहे अशोक गहलोत के भानजे जसवंत सिंह भी उनके साथ दिखे। रिटर्निंग अधिकारी महिपाल सिंह के समक्ष गहलोत अपने पुत्र वैभव भानजे जसवंत सिंह और मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के साथ पहुंचे।

loksabha election banner

इसके बाद पावटा चौराहे पर सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जोधपुर की 5 साल तक लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

गहलोत ने कहा-'जोधपुर को स्मार्ट सिटी बनाना था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर स्मार्ट सिटी नहीं बनने दिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी व्यक्तिगत खुन्न्स के कारण जोधपुर का विकास नहीं किया, जो यहां की जनता का अपमान है। मैं इस मान-सम्मान को वापस लौटाऊंगा।"  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.