Move to Jagran APP

राजस्थान के शेखावाटी में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, नेताओं ने लिया जीत का संकल्प

संकल्प रैली में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक स्वर में भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 06:33 PM (IST)
राजस्थान के शेखावाटी में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, नेताओं ने लिया जीत का संकल्प
राजस्थान के शेखावाटी में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, नेताओं ने लिया जीत का संकल्प

जागरण संवाददाता, जयपुर। कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान का शंखनाद किया। प्रदेश में राजनीतिक रूप से जागरूक माने जाने शेखावाटी के चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित संकल्प रैली" में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक स्वर में भाजपा को हराने और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी और जितेन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने एक साथ हाथ खड़े कर कांग्रेस को चुनाव जीताने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति नाराजगी है। उन्होने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से शेखावाटी क्षेत्र से अधिक से अधिक सीटें कांग्रेस को देने की अपील करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे अपनी कुर्सी बचाने के लिए अब गौरव यात्रा निकाल रही है। यात्रा पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

सचिन पायलट ने सीएम की जोधपुर यात्रा के दौरान पथराव की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है। लेकिन भाजपा को चिंतन करना होगा कि यह हालात क्यों पैदा हुए, यह जनता का आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश की जनता का है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह सरकार आम लोगों की होगी। कांग्रेस सरकार में आम लोगों की भागीदारी होगी। डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने पर कांग्रेस नये राजस्थान का निर्माण करेगी। राफेल सौदे की चर्चा करते हुए जोशी ने कहा कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। रैली के बाद पायलट ने शेखावाटी के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.