विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: 'राजस्थान के विधायकों के लिए कांग्रेस ने बेंगलुरु में बुक कराए रिजॉर्ट' बीजेपी ने कहा- इस बार बदलेगी तस्वीर

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 01 Dec 2023 06:23 PM (IST)

भाजपा के राज्यसभा सांसद और सवाई माधोपुर से उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा ने मतगणना से पहले कांग्रेस पर हमला बोला ...और पढ़ें

किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर साधा निशान। फोटोः एएनआई।
किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर साधा निशान। फोटोः एएनआई।

एजेंसियां, जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद और सवाई माधोपुर से उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा ने मतगणना से पहले कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने अपने जीते हुए उम्मीदवारों को बेंगलुरु ले जाकर शिविर लगाएगी, जिसके लिए पार्टी ने दो रिजॉर्ट पहले से ही बुक कर लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की आदत है और चुनाव के नतीजों के बाद भी यही प्रयास किया जाएगा।

विधायकों को बंद करने का अशोक गहलोत ने किया इंतजामः मीणा

उन्होंने विधायकों को होटलों और रिजॉर्टों में कैद करने की प्रथा का जिक्र करते हुए सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों से पहले ही सभी तरह की व्यवस्था कर ली है। उन्होंने दावा किया कि इस बार राजस्थान की तस्वीर बदलने वाली है।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Polls: 'राजस्थान में कांटे की टक्कर', एग्जिट पोल देख गहलोत के मंत्री बोले- निर्दलीय निभाएंगे अहम भूमिका

भाजपा के पक्ष में नजर आ रहे समीकरणः मीणा

मालूम हो कि राजस्थान विधानसभा चुनाव की 200 में से 199 सीटों पर वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने पूर्वी राजस्थान की 28 विधानसभा सीटों में से 22 सीटों पर यात्रा की है और समीकरण बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की तस्वीर बदलने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में लगातार हुए पेपर लीक से युवा नाखुश हैं और सभी कांग्रेस विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर था, जिसके कारण बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी लहरें देखी गई थीं।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Election Result 2023 LIVE: राजस्थान में 36 केंद्रों पर होगी काउंटिंग, जीतने वाले विधायकों की अभी से ही बाड़ेबंदी की तैयारी