Move to Jagran APP

सत्ता संभालने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए

सत्ता संभालने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 09:00 AM (IST)
सत्ता संभालने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए
सत्ता संभालने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए

जयपुर, जागरण संवाददाता। सत्ता संभालने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव एवं अजिताभ शर्मा को सचिव के पद पर लगाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सचिव रहे तन्मय कुमार को राजधानी जयपुर से बाहर बीकानेर में सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त के पद पर लगाया गया है।

loksabha election banner

इन अधिकारियों के तबादले किए गए
वित्त विभाग में मौजूदा अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश शर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष लगाया गया है। वहीं राजीव स्वरूप को गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुदर्शन सेठी को वन एवं खान विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गिरिराज सिंह को सिविल सेवा अपील अधिकरण में चेयरमैन, वीनू गुपता को सार्वजनिक निर्माण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुबोध अग्रवाल को उधोग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, निरंजन आर्य को प्रमुख सचिव वित्त, रोहित कुमार सिंह को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आर.वेंकटेश्वरन को प्रमुख सचिव उधानिकी, अखिल अरोड़ा को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्री आलोक को प्रमुख सचिव लधु एवं सुक्ष्म उधोग, अर्पणा अरोड़ा को प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक मामलात विभाग, शिखर अग्रवाल को सदस्य राजस्व मंडल, प्रवीण गुप्ता को सदस्य राजस्व मंडल, श्रेया गुहा को प्रमुख सचिव पर्यटन, नरेश पाल गंगवार को प्रमुख सचिव आयोजना, रोली सिह को प्रमुख सचिव शिक्षा, हेमंत गेरा को सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नवीन महाजन को सचिव पीएचईडी, गायत्री राठौड़ को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, टी.रविकांत को सचिव कार्मिक विभाग, नवीन जैन को आयुक्त श्रम विभाग, के.के.पाठक को आयुक्त उधोग विभाग, कृष्ण कुणाल को आयुक्त देवस्थान विभाग, समित शर्मा को निदेशन एनआरएचएम, प्रदीप कुमार बोरड़ को आयुक्त कॉलेज शिक्षा, सुरेश गुप्ता को एमडी मेडिकल सर्विस कॉरपारेशन, गौरव गोयल को एमडी रीको, आरती डोगरा और राजन विशाल को मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव, विनीता बोहरा को आयुक्त टीएडी, मुक्तानंद अग्रवाल को कलेकटर कोटा, वीरेन्द् सिंह बांकावत को निदेशक नि:शक्तजन, जगरूप यादव को विशिष्ट सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर लगाया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.