विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो तो बयानवीर हैं', भाजपा नेता कालीचरण सराफ ने गहलोत पर साधा निशाना; बताया कैसा होगा राजस्थान में CM बनने का फैसला?

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 10 Dec 2023 10:50 AM (IST)

Rajasthan CM भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साल 2018 को याद करते हुए ...और पढ़ें

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने अशोक गहलोत पर तंज कसा।(फोटो सोर्स: जागरण)
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने अशोक गहलोत पर तंज कसा।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, जयपुर। Rajasthan CM। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को जयपुर में होगी। पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे रविवार को जयपुर पहुंचेंगी।

दरअसल, भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं कि आखिर राजस्थान में भाजपा को सीएम के चयन में इतना वक्त क्यों लग रहा है?

इस सवाल पर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साल 2018 को याद करते हुए कहा, पिछली बार राज्य में कांग्रेस को सीएम चुनने में 16 दिनों का वक्त लगा था। इनके यहां (कांग्रेस) तानाशाही है। हमारे यहां लोकतंत्र है।

कालीचरण सराफ ने गहलोत पर कसा तंज

उन्होंने आगे कहा,पर्यवेक्षक आएंगे, विधायकों से बातचीत करेंगे। वो हाईकमान को जानकारी देंगे। हाईकमान जिसका नाम देंगे वो सभी लोगों को मान्य होगा। कालीचरण सराफ ने आगे अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, वो तो बयानवीर हैं। उन्होंने कहा था कि कुर्सी मुझे नहीं छोड़ेगी। अब कुर्सी ने छोड़ दिया उनको। कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार लिप्त हैं।

जो लोग भ्रष्ट हैं, उनके घरों पर ईडी की कार्रवाई: कालीचरण सराफ

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से ठिकानों पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों ने देखा कि कांग्रेस विधायक के घर से 300 करोड़ नकदी मिला है। ये क्या है। कालाधन है। जो लोग भ्रष्ट हैं, उनके घरों पर ईडी की कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है Dhiraj Sahu का खजाना, अफसरों के हाथ लगा पांच लाख रुपये का पैकेट; लिखा था- ‘इंस्पेक्टर तिवारी’