Move to Jagran APP

चाहकर भी अमित शाह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनवा सके

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गहलोत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 10:09 AM (IST)
चाहकर भी अमित शाह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनवा सके
चाहकर भी अमित शाह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनवा सके

जयपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गहलोत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। गहलोत और पायलट ने शाह की शैली पर आपत्ति जताते हुए कहा, उनकी शैली अमर्यादित थी, भाजपा में खींचतान साफ नजर आ रही है।

loksabha election banner

एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जयपुर आए शाह ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के गठबंधन के बारे में कहा था कि एक-एक साल के 21 बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्या मुकाबला करेंगे। शाह ने राहुल गांधी को राहुल बाबा बताते हुए कहा था कि राजस्थान में भाजपा सरकार को कोई हिला नहीं सकता। गहलोत और पायलट ने कहा कि अमित शाह को पहले अपना घर संभालना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हुए अमित शाह अपनी मर्जी के केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनवा सके। शेखावत का नाम तय करने के बावजूद शाह को सीएम वसुंधरा राजे से के दबाव में अपना निर्णय बदलना पड़ा।

गहलोत ने कहा कि शाह ने ओछी भाषा का इस्तेमाल किया। इसमें उनका घमंड साफ दिख रहा है। गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में वे पहली मुख्यमंत्री है जो या तो दिल्ली में रहती है या धौलपुर में, जयपुर में कब होंगी यह पता करना पड़ता है।

सचिन पायलट ने कहा कि शाह मुद्दों से भटक चुके हैं। बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से ताली बजवाना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर वे गांव में, जनता के बीच जाएंगे, उनकी हालत के बारे में जानेंगे तो उनका मन ही बदल जाएगा। पायलट ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई सत्ताधारी विपक्ष पर आरोप लगा रहा है।

वहीं भाजपा में खींचतान देखने को मिल रही है। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर दौरे पर आए और मुख्यमंत्री उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।

शाह ने यह कहा था
जयपुर आए अमित शाह ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के महागठबंधन को ढकोसला बताया था। उन्होंने कहा, एक-एक साल के ये 21 बच्चे मोदी का क्या मुकाबला करेंगे। विधानसभा चुनाव को ट्रेलर बता शाह ने कहा, 2019 का आम चुनाव फिल्म होगी।

मारवाड़ के कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
गहलोत और पायलट सहित अन्य नेताओं ने बुधवार को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ नागौर जिले के परबतसर में संकल्प रैली को संबोधित किया। इस मौके पर सभी नेताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि लोग भाजपा को हराना चाहते है, बस पार्टी कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.