Move to Jagran APP

एक पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक ने छोड़ा बीजेपी का साथ

भाजपा के बागी नेता ही उसके लिए मुसीबत बनते जा रहे है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री उषा पूनिया और पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 02:33 PM (IST)
एक पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक ने छोड़ा बीजेपी का साथ
एक पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक ने छोड़ा बीजेपी का साथ

जयपुर,नरेन्द्र शर्मा। राजस्थान विधानसभा चुनाव अभियान गति पकड़ता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख निकट आती जा रही है राजनीतिक दलों और नेताओं की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है।

loksabha election banner

भाजपा के बागी नेता ही उसके लिए मुसीबत बनते जा रहे है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री उषा पूनिया और पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी है।  दोनों महिला नेताओं ने भाजपा में जाट नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके परिणाम चुनाव में भुगतने होंगे।

साल,2003 से 2008 तक वसुंधरा राजे सरकार में पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री रही उषा पूनिया ने सत्ता और संगठन में जाट नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उपेक्षा के चलते पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीप धनखड़,पूर्व सांसद हरिसिंह, ज्ञानप्रकाश पिलानिया, सुभाष महरिया, पूर्व विधायक रणवीर पहलवान, जीतराम सहित कई नेताओं को भाजपा छोड़नी पड़ी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास से सरकार चल रही है, भाजपा कार्यालय तो मात्र मिलन स्थल रह गया है। उषा पूनिया ने कहा कि वे फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही,लेकिन अगले कुछ दिनों में निर्णय करेंगी। उधर पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने भी बुधवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी को एक लाइन का इस्तीफा भेजने के बाद प्रतिभा सिंह ने निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक भी की।

हनुमान बेनीवाल 29 को करेंगे नई पार्टी की घोषणा
निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल 29 अक्टूबर को जयपुर में एक बड़ी किसान रैली आयोजित कर नई पार्टी बनाने की घोषणा करेंगे। बेनीवाल ने दावा किया कि इस रैली में 15 लाख किसान शामिल होंगे, यह देश में अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। इस रैली में भाजपा के कई नेता उनके साथ आने की घोषणा करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि वे भारत वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि तिवाड़ी ने करीब तीन माह पूर्व भाजपा से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाई है। बेनीवाल ने भी करीब छह साल पहले सीएम वसुंधरा राजे के साथ मतभेद के चलते भाजपा छोड़ी थी।

मानवेंद्र कांग्रेस में शामिल होंगे
भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह के विधायक पुत्र मानवेंद्र सिंह अगले सप्ताह कांग्रेस में शामिल होंगे। मानवेंद्र सिंह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मानवेंद्र ने स्वयं के लोकसभा चुनाव लड़ने और पत्नी के लिए विधानसभा का टिकट की बात कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष रखी है। हालांकि कांग्रेस ने इस बारे में फिलहाल उन्हे कोई आश्वासन नहीं दिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.