Move to Jagran APP

LIVE Punjab Election Results 2017: पंजाब में कांग्रेस की लहर, जीतीं 77 सीटें

पंजाब में कांग्रेस सबसे आगे- कांग्रेस 77 जीतीं, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की, आप को मिली 20 सीटें, अन्य ने भी 2 सीटें जीतीं

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 06:46 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 06:13 PM (IST)
LIVE Punjab Election Results 2017: पंजाब में कांग्रेस की लहर, जीतीं 77 सीटें
LIVE Punjab Election Results 2017: पंजाब में कांग्रेस की लहर, जीतीं 77 सीटें

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त सफलता हासिल हुई है, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन का सफाया हो गया है। कांग्रेस को जहां 77 सीटों पर सफलता मिली है, वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन को सिर्फ 18 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

loksabha election banner

राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के हाथ 20 सीटें लगी हैं, जबकि 2 सीटें अन्य के खाते में भी गई हैं।

सत्तारूढ़ गठबंधन के हारने के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली दल के बारे में विपक्षी दलों ने काफी कुप्रचार किया और पार्टी काे बदनाम करने की कोशिश की गई। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि नशे के मामले को लेकर भी गलत प्रचार कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की गई।

प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में जनता ने जो फैसला दिया है वह मंजूर है। हम जनता का फतवा स्‍वीकार करते हैं। उन्होंने कहा 'मैं कल राज्‍यपाल काे अपना इस्‍तीफा सौंप दूंगा। हमने पूरी ताकत से कार्य किया, अब कांग्रेस के हाथ में राज्‍य के आगे ले जाने की जिम्‍मेदारी है।'

बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अमरिंदर सिंह यहां से तो चुनाव हार गए, लेकिन पटियाला से उन्होंने 50 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। बता दें कि अमरिंदर सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में ही पेश किया था।

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देखें, कैसा दिखता है जागरण का ई-पेपर

अमृतसर लोकसभा उपचुनाव पर भी निगाहें

विधानसभा चुनाव के साथ हुए अमृतसर लोकसभा के उपचुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबले ने रोचकता बढ़ाई हुई है। कैप्टन अमङ्क्षरदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस द्वारा मैदान में उतारे गए गुरजीत सिंह औजला अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों शिरोमणि अकाली दल व भाजपा के राजिंदर मोहन सिंह छीना और आम आदमी पार्टी के उपकार सिंह संधू पर कितने भारी पड़ते है, इसका फैसला भी ईवीएम मशीनें आज करेंगी। लोकसभा सीट पर तीन बार भाजपा का कब्जा रहा है, लेकिन वर्तमान में ये सीट कांग्रेस के पास थी। कैप्टन अमङ्क्षरदर सिंह द्वारा इस्तीफा देने के बाद ये खाली हुई थी और इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है। - See more at: http://www.jagran.com/elections/punjab-leaders-increased-beats-before-results-of-punjab-election-15662476.html?src=punjab-state#sthash.fcSYZ28Y.dpuf

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.