यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election: शिअद (अमृतसर) पंजाब की छह, हरियाणा की दो व एक कश्मीर की सीट पर लड़ेगा चुनाव; सिमरनजीत मान का एलान
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

हेमंत राजू, बरनाला। शिअद अमृतसर पंजाब की छह हरियाणा की दो और कश्मीर की एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। यह एलान शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान और लोकसभा हलका संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने बरनाला में पत्रकारों से बात करते किया।
उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, पटियाला, फरीदकोट, अमृतसर और खडूर साहिब से उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल लोकसभा से उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी, कश्मीर से भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं अगर पार्टी ने फैसला किया है तो वह लोकसभा हलका संगरूर से ही चुनाव लड़ेंगे और पहले की तरह जीत दर्ज करेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है।
