Move to Jagran APP

Hoshiarpur, Punjab Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस व भाजपा में है मुख्य मुकाबला

होशियारपुर सीट से कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के कमजोर पड़ने से मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 07:20 PM (IST)
Hoshiarpur, Punjab Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस व भाजपा में है मुख्य मुकाबला
Hoshiarpur, Punjab Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस व भाजपा में है मुख्य मुकाबला

जेएनएन, होशियारपुर। इस सीट से कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के कमजोर पड़ने से मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच होता दिख रहा है। आजादी के बाद अब तक हुए चुनाव में 13 बार कांग्रेस और तीन बार भाजपा ने जीत का स्वाद चखा है। बसपा का हाथी भी एक बार दौड़ा है। पिछले बीस साल में यहां के मतदाताओं ने एक बार कांग्रेस तो अगली बार भाजपा को जनादेश दिया है।

loksabha election banner

पिछले लोकसभा चुनाव में जोश से लबालब आम आदमी पार्टी की हालत इस बार कमजोर नजर आ रही है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और भाजपा के सोमप्रकाश के बीच है। हालांकि दोनों की जीत की राह में गुटबाजी बड़ी चुनौती है। इस सीट पर बसपा का प्रदर्शन जीत-हार में अहम भूमिका निभाता है। यहां से पीडीए ने खुशीराम को प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से डॉ. रवजोत सिंह मैदान में हैं।

लोकसभा सीट होशियारपुर में नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें चब्बेवाल, होशियारपुर, शामचौरासी, उड़मुड़, दसूहा, मुकेरियां, श्री हरगोविंदपुर, भुलत्थ, और फगवाड़ा शामिल हैं। डॉ. राज कुमार विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से विधायक हैं जबकि सोम प्रकाश फगवाड़ा से। दोनों को भितरघात की चिंता सता रही है। 

नोटबंदी व जीएसटी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

चुनाव मैदान में नोटबंदी व जीएसटी के मुद्दे पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राजकुमार ने भाजपा को घेरने रणनीति अपनाई। लोगों के खाते में 15 लाख रुपये न आने के वादे को भी वह उठाना नहीं भूले। मोदी सरकार पर हमला और कांग्रेस सरकार की खूबियां गिनाकर जनता से समर्थन मांगा।

कर्जमाफी और नशेे पर भाजपा का वार

भाजपा प्रत्याशी सोमप्रकाश कांग्रेस को किसानों की कर्ज माफी और नशा पर वार करते दिखे। उन्होंने अपनी चुनावी रैलियों और बैठकों में इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। घर-घर सरकारी नौकरी का भी मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार की ओर से आतंकवाद पर करारी चोट को भी वह भुनाते दिखे। मोदी सरकार के विकास कार्यों पर वोट मांग रहे हैं।

नौ विधानसभा सीटों में से सात पर कांग्रेस का कब्जा

लोकसभा सीट के अधीन आती नौ विधानसभा सीटों में से सात पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा महज फगवाड़ा सीट पर ही काबिज है। लोकसभा चुनाव में बने समीकरण की हवा यही बता रही है कि फगवाड़ा, भुलत्थ और मुकेरियां में भाजपा का पलड़ा भारी है। दसूहा में कांटे की टक्कर दिख रही है। श्री हरगोबिंदपुर, उड़मुड़, शामचौरासी, होशियारपुर और चब्बेवाल में कांग्रेस का हाथ मजबूत दिख रहा है।

आप के वोटों पर सबकी नजर, पिछली बार यामिनी गोमर को मिले थे 2.13 लाख वोट

पिछले लोकसभा चुनाव में आप की हवा थी। आप प्रत्याशी यामिनी गोमर को 2.13 लाख वोट पड़े थे। इस बार आप से मतदाताओं का मोह भंग सा दिख रहा है। इस चुनाव में आप से छिटके वोटर जीत हार-जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में 3.46 लाख वोट लेकर भाजपा के विजय सांपला ने बाजी मारी थी। हालांकि इस बार विजेता को चार लाख से ज्यादा वोट हासिल करना होगा।

चुनावी आंकड़े

कुल मतदाता- 1579618

महिला - 765090

पुरुष - 814498

थर्ड जेंडर- 30

यूथ वोटर- 1.82 लाख

पोलिंग स्टेशन: 1911

जातीय समीकरण

वाल्मीकि समुदाय 67 हजार

अनुसूचित जाति- 2.85 लाख

ब्राह्मण समाज- 85 हजार

लुबाना समाज- 98 हजार

सिख समाज- 3.24 लाख

लोकसभा चुनाव 2014 रिजल्ट

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले

विजय सांपला भाजपा 3,46,643 (13,582 वोटों से जीते)

मोहिंदर सिंह केपी कांग्रेस 3,33,061

यामिनी गोमर आप 2,13,388

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.