Move to Jagran APP

पंजाब मेें चुनावी जंग: कांग्रेस ने सजाया आधा मैदान, अब तेज होगा घमासान

Loksabha Election 2019 की जंग पंजाब में अब तेज होगी। कांग्रेस द्वारा अपने छह उम्‍मीदवाराें की घोषणा के बाद अन्‍य दलों में भी हलचल में हलचल तेज हो गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 02:05 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 02:05 PM (IST)
पंजाब मेें चुनावी जंग:  कांग्रेस ने सजाया आधा मैदान, अब तेज होगा घमासान
पंजाब मेें चुनावी जंग: कांग्रेस ने सजाया आधा मैदान, अब तेज होगा घमासान

जालंधर, जेएनएन। Loksabha Election के लिए पंजाब में कांग्रेस और शिअद ने करीब आधी रणभूमि सजा दी है। इसके साथ ही राज्‍य में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब अन्‍य दलों में भी गतिविधियां तेज होंगी और राजनीतिक घमासान बढ़ेगा। कांग्रेस ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं और बाकी सात सीटों का इंतजार है। इससे पहले अकाली दल ने पांच उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी।

loksabha election banner

खास बात यह है कि कांग्रेस ने चार सिटिंग सांसदों पर भरोसा जताया है। जिन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है, उनमें पटियाला से परनीत कौर, गुरदासपुर से सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत औजला, जालंधर से चौधरी संतोख सिंह, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू व होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल शामिल हैं। कांग्रेस ने विवाद की परवाह न करते हुए जालंधर से चौधरी संतोख सिंह को फिर मौका दिया है।

वहीं, अमृतसर से नवजोत कौर सिद्धू के नाम की चर्चा पर विराम लगाते हुए औजला फिर मुकाबले में आ गए हैं। पटियाला और जालंधर में कांग्रेस-शिअद के बीच मुकाबला साफ हो गया है। जालंधर में कांग्रेस के चौधरी व शिअद के चरणजीत सिंह अटवाल आमने-सामने होंगे, जबकि पटियाला में कांग्रेस की परनीत कौर शिअद के दिग्गज नेता सुरजीत सिंह रखड़ा से टक्कर लेंगी। अन्य सीटों पर दोनों पार्टियां अभी एक दूसरे का इंतजार कर रहीं हैं।

-----
कहां से कौन मैदान में

      सुनील जाखड़                                                                  परनीत कौर

पटियाला : परनीत कौर (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
-उम्र: 75
-शिक्षा: ग्रेजुएशन (द कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, शिमला से)

तीन बार जीतीं, 2014 में मिली हार।
परनीत कौर दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी होने के कारण सियासत में आईं। उन्‍होंने 1999 में पहली बार चुनाव लड़ते हुए अकाली दल के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा को 78,908 वोटों से हराया था। साल 2004 में अकाली दल के दिग्गज उम्मीदवार कै. कंवलजीत सिंह को 23667 वोटों और 2009 में अकाली दिग्गज प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 97389 वोटों के साथ हराया था। 2014 में उनको आम आदमी पार्टी के डॉ. धर्मवीर गांधी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
- इस बार मुकाबला: शिअद के सुरजीत सिंह रखड़ा व पीडीए के धर्मवीर गांधी से।

'' मुझ पर फिर से भरोसा जताने के लिए पार्टी का धन्यवाद करती हूं। हमेशा लोगों के लिए काम किया है। आगे भी उनके विश्वास पर खरा उतरूंगी।
                                                                                                    - परनीत कौर, पटियाला।
----

गुरदासपुर: सुनील जाखड़
- उम्र: 65
-शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएशन
---
बाहरी के विवाद से निपटना होगा बड़ी चुनौती

सुनील जाखड़ अबोहर से 2002, 2007 और 2012 में विधायक रह चुके हैं। 2012 से लेकर 2017 तक विधानसभा में बतौर नेता विपक्ष जिम्मेदारी निभा चुके हैं। गुरदासपुर के पूर्व सांसद फिल्म स्टार विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में हुए उपचुनाव के दौरान गुरदासपुर से सुनील जाखड़ को चुनाव मैदान में उतारा गया। जाखड़ 499752 वोट लेकर विजयी रहे। निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सलारिया को 306533 वोट मिले। जाखड़ 193219 वोट से जीते। बाहरी के विवाद से निपटना बड़ी चुनौती होगी।

'' पार्टी ने फिर से जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाऊंगा। पिछले डेढ़ साल में 12.60 करोड़ का काम करवाया। आगे भी काम करता रहूंगा।
                                                                                          - सुनील जाखड़, गुरदासपुर से उम्मीदवार।

- मुकाबला: भाजपा के स्वर्ण सलारिया या कविता खन्ना से मुकाबला हो सकता है।

----------

 

गुरजीत सिंह औजाला                                              डॉ. राजकुमार चब्‍बेवाल

होशियारपुर: डॉ. राज कुमार चब्बेवाल
- उम्र: 49 साल
-शिक्षा: एमबी, एमडी (रेडियोलॉजी)

दो बार चुनाव लड़ा, अभी चब्बेवाल से विधायक

डॉ. राजकुमार विधानसभा सीट चब्बेवाल से विधायक हैं। अभी कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन हैं। इससे पहले विधानसभा चब्बेवाल से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े। हार गए। 2017 में फिर इसी सीट से उतरे और जीत दर्ज की।

'' कांग्रेस हाईकमान ने मुझ पर विश्वास जताया है। उसके लिए आभारी हूं। मैं कांग्रेस हाईकमान व जनता की उम्मीदों पर सौ फीसद खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

                                                                - डॉ. राजकुमार चब्‍बेवाल, कांग्रेस उम्मीदवार, होशियारपुर।

-मुकाबला: अभी भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। विजय सांपला या सोम प्रकाश से मुकाबला हो सकता है।

------

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू को लेकर फिर चर्चाओं का बाजार गर्म, खुद खोला 'गायब' होने का राज

अमृतसर: गुरजीत सिंह औजला

-उम्र: 47
-शिक्षा: बारहवीं

टिकट के आधा दर्जन को पछाड़ा, जिम्मेदारी बढ़ी
औजला टिकट के दावेदार करीब छह नेताओं को पछाडऩे में सफल रहे हैं। टिकट मिलने में अहम भूमिका 2017 के उपचुनाव में उनकी रिकॉर्ड 1,99,189 मतों से जीत रही। औजला ने पिछले दो सप्ताह से दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। टिकट की घोषणा होने के बाद श्री बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली में माथा टेका। उनके आने से डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के नाम को लेकर चल रही चर्चा भी थम गई है।

'' लोकतंत्र में टिकट मांगना हर पार्टी वर्कर का अधिकार है। सभी कांग्रेस के सिपाही हैं और सब साथ चलेंगे। पार्टी हाईकमान व पंजाब लीडरशिप का आभारी हूं।
                                                                                                  - गुरजीत सिंह औजला, अमृतसर से उम्मीदवार।

- मुकाबला: आप के कुलदीप सिंह धालीवाल मैदान में। भाजपा के राजिंदर मोहन सिंह छीना या अनिल जोशी से मुकबला संभव।
------

   रवनीत सिंह बिट्टू                                                  चौधरी संतोख सिंह

लुधियाना: रवनीत सिंह बिट्टू
-उम्र: 44 साल
-शिक्षा - गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ से बीसीए

पार्टी और अपनी हैट्रिक पर नजर

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र व मात्र 33 साल की उम्र में लोकसभा की सीढिय़ां चढ़ने वाले बिट्टू 2009 में पहली बार सांसद बने। 2009 से 2014 तक होम अफेयर्स की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रहे। मई 2014 में दोबारा सांसद बने। कांग्रेस विरोधी लहर के बीच बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता हरविंदर सिंह फूलका को हराया था। यदि वह हैट्रिक जमाने में कामयाब हो जाते हैं तो यह कांग्रेस की भी लुधियाना से हैट्रिक होगी।

- मुकाबला: शिअद के महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल और पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों में से किसी एक से मुकाबला संभव। अन्य की स्थिति साफ नहीं।
--------------
जालंधर: चौधरी संतोख सिंह
-उम्र 72
-शिक्षा : बीए एलएलबी

पार्टी ने जताया साख पर भरोसा
पिछले लोकसभा चुनाव में चौधरी को 380479 वोट मिले। उन्होंने शिअद के पवन कुमार टीनू को 70981 वोटों से हराया था। वीडियो वायरल होने के विवाद के बाद माना जा रहा था कि उनका टिकट काट दिया जाएगा, लेकिन पार्टी ने एक बार फिर उनकी साख पर भरोसा जताया है। उन परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का भी दबाव होगा।

- मुकाबला: शिरोमणि अकाली दल के चरण जीत सिंह अटवाल और आप के जोरा सिंह के साथ मुकाबला होगा।
 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.