Move to Jagran APP

आज शाम पीएम मोदी संग एकसुर में बोलेंगे हरियाणा के भाजपाई, मैं भी चौकीदार

भाजपा का मैं भी चौकीदार अभियान आज शाम पूरे हरियाणा में गूंजेगा। हरियाणा के भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सुर में बोलेंगे कि मैं भी चौकीदार।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 01:16 PM (IST)
आज शाम पीएम मोदी संग एकसुर में बोलेंगे हरियाणा के भाजपाई, मैं भी चौकीदार
आज शाम पीएम मोदी संग एकसुर में बोलेंगे हरियाणा के भाजपाई, मैं भी चौकीदार

चंडीगढ़, जेएनएन। आज हरियाणा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सुर में बोलेंगे 'मैं भी चौकीदार'। आज शाम चार बजे भाजपा सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम शुरू करेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद करेंगे। कुल 11 जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी पूरी हो गई है और भाजपाइयों में इसको काफी उत्‍साह है

prime article banner

हरियाणा के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम, कैबिनेट संग सीएम ने संभाला मोर्चा

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में दो कार्यक्रम रखे गए हैं। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह तथा दूसरे में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत शिरकत करेंगे। फरीदाबाद में सुभाष बराला के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल की ड्यूटी लगाई गई है। अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, रोहतक में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के साथ कृषि मंत्री ओपी धनखड़ एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, भिवानी-महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा मौजूद रहेंगे।

सिरसा में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, करनाल में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी, हिसार में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और सोनीपत में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि देश का चौकीदार प्योर है और जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। पिछले पांच वर्षों में देश की चौकीदारी नरेंद्र मोदी ने बखूबी की है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ और महंगाई कम करने के केवल नारे दिए और अभी भी उन्हीं नारों को भुनाने में लगी है। कांग्रेस ने देश में 60 सालों तक राज किया, परंतु देश की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.